Taylormade Renewables जो रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशन मुहैया कराने वाली कंपनी है। यह कंपनी बीएसई पर लिस्ट है। अगर हम इस कंपनी का मार्केट वैल्यू की बात करें, तो यह केवल 118.83 करोड़ रुपये है। इस कंपनी का शेयर पिछले कुछ समय से प्रतिदिन नया रिकॉर्ड बना रहा है। टेलरमेड रिन्यूएबल्स का शेयर शुक्रवार 17 फरवरी 2023 को लगभग 4.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 120.95 रूपये के स्तर पर बंद हुआ। यह इस कंपनी के 52 हफ्ते का उच्चतर स्तर है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में सारी डिटेल।

Advertisement

कंपनी का शेयर लगभग 232.74 प्रतिशत बढ़ चुका है

इस साल को शुरुआत में इस कंपनी का शेयर बीएसई पर लगभग 36.35 रुपये के स्तर पर था। अब यह में बढ़ती हुई है। यह शेयर 120.95 रुपये पर पहुंच गया है। इसका मतलब यह है। कि साल 2023 यानी अब तक इस कंपनी का शेयर लगभग 232.74 प्रतिशत बढ़ चुका है। यानी कोई निवेशक इस कंपनी के शेयर में 1 जनवरी 2023 1 लाख रु का निवेश किया होता, तो फिर आज उसका पैसा बढ़कर लगभग 3.32 लाख रुपये हो गया होता।

Advertisement
पिछले 5 साल में अपने निवेशकों की पूंजी को 219.97 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है

इस कम्पनी के शेयर ने अपने निवेशकों की पूंजी को पिछले एक साल में लगभग 829.67 प्रतिशत बढ़ा दिया है। वही, अगर हम पिछले 6 महीने की बात करें, तो इस कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को 839.78 प्रतिशत रिटर्न दिया है। टेलरमेड रिन्यूएबल्स का शेयर पिछले 5 कारोबारी दिनों में 21.44 प्रतिशत बढ़ा है। वही, पिछले 5 साल में अपने निवेशकों की पूंजी को 219.97 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है।

Multibagger Stocks: साल 2022 में इन 5 सरकारी बैंकों ने दिया 100% से ज्यादा का रिटर्न | Good Returns
क्या है पिछले 52 हफ्ते का उच्चतर और निम्न स्तर

अगर हम टेलरमेड रिन्यूएबल्स केसर के पिछले 52 हफ्ते का उच्च स्तर की बात करें, तो यह 120 .95 रूपये है। वही हम इस कंपनी के शेयर के पिछले 52 हफ्ते का निम्न स्तर की बात करें, तो इसके पिछले 52 हफ्ते का निम्न स्तर 8.75 रूपये हैं।

नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।