Larsen's share rate crashed after releasing financial results: बुधवार को लार्सन ने अपने वित्तीय परिणाम जारी किए थे। कंपनी को मार्च तिमाही में सकल शुद्ध लाभ में वार्षिक आधार पर 10 फीसदी की बढ़त दर्ज की थी। कंपनी साल दर साल यह मुनाफा बढ़कर 3,987 करोड़ रुपये हो गया है।
हालांकि कपंनी का मुनाफा शेयर बाजार की उम्मीद से कम रहा है। हालांकि कंपनी ने 24 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड भी घोषित किया है। इसके बाद भी आज लार्सन एंड टुब्रो का शेयर 5 फीसदी तक टूट गया। फिर भी जानकार इस शेयर में कमाई का मौका देख रहे हैं।
वित्तीय परिणामों के अनुसार मार्च तिमाही में कंपनी का सकल राजस्व सालाना आधार पर 10.4 बढ़कर 58,335.15 करोड़ रुपये हो गया। वहीं वित्तीय वर्ष 23 के लिए कंपनी की टॉपलाइन में 17 फीसदी की सालाना बढ़त रही है और यह बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपये हो गई।
मार्च तिमाही के इन वित्तीय परिणामों के बाद लार्सन एंड टुब्रो का शेयर 5 फीसदी तक टूट गया है। एनएसई पर लार्सन का शेयर 2,260 रुपये पर कारोबार कर रहा है। बुधवार के बंद भाव से 104.50 रुपये नीचे आ गया है।
हालांकि ब्रोकरेज कपंनी जेफरीज ने इस शेयर में खरीद की सलाह दी है। जेफरीज ने कहा है कि लार्सन का शेयर 2,900 रुपये का स्तर छू सकता है। ऐसे में अभी खरीद कर 22 फीसदी तक का मुनाफा कमाया जा सकता है।
वहीं एक और ब्रोकरेज कपंनी नुवामा ने भी खरीद की सलाह दी है। इस कंपनी ने लार्सन के शेयर का प्राइस टारगेट 2,750 रुपये का बताया है। इस प्रकार से अगर आज के भाव पर खरीदा जाए तो 16 फीसदी तक का मुनाफा कमाया जा सकता है।
एक और ब्रोकरेज कंपनी बी एंड के सिक्योरिटीज ने भी लार्सन में खरीदें की सलाह दी है। इस कंपनी ने लार्सन का टारगेट प्राइस 2,604 रुपये का बताया है। अगर मौजूदा भाव पर लार्सन का शेयर खरीदा जाए तो 10 फीसदी का फायदा हो सकता है।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें