नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक की क्रेडिट कार्ड इकाई एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज ने अपने आईपीओ की प्राइस रेंज की घोषणा कर दी है। एसबीआई की ओर से मंगलवार को रेगुलेटरी फाइलिंग के तहत यह जानकारी दी है। इस जानकारी के अनुसार एसबीआई कार्ड्स का आईपीओ 750 से 755 रुपये प्रति शेयर के रेट पर जारी किया जाएगा। एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज के जो भी शेयर खरीदना चाहता है, उसे कम से कम 19 शेयर के लिए आवेदन करना होगा।
कर्मचारियों को मिलेगी प्रति शेयर 75 रुपये की छूट
एसबीआई कार्ड का आईपीओ 2 मार्च को खुलेगा और 5 मार्च 2020 को बंद होगा। बैंक ने इस आईपीओ के जरिए करीब 9 हजार करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। यह 2020 का पहला आईपीओ होगा। एसबीआई की ओर से की गई रेग्युलेटरी फाइलिंग में कहा गया है कि इस आईपीओ में शेयर खरीदने वाले एसबीआई के योग्य कर्मचारियों को प्रति शेयर 75 रुपये की छूट दी जाएगी। यह छूट शेयर का रेट तय होने के बाद जो भी होगा, उस पर दी जाएगी। एसबीआई कार्ड्स करीब 500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करने की योजना है। कंपनी बिक्री के लिए 13.05 करोड़ से अधिक शेयरों की पेशकश कर रही है।
कंपनी की 76 फीसदी हिस्सेदारी एसबीआई के पास
18 फीसदी मार्केट हिस्सेदारी के साथ एसबीआई कार्ड्स देश की दूसरी सबसे बड़ी क्रेडिट कार्ड कंपनी है। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में इस कार्ड कंपनी का नेट प्रॉफिट 92 फीसदी बढ़कर 727 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने 36 फीसदी का रिटर्न ऑन इक्विटी भी दिया है। एसबीआई कार्ड्स में एसबीआई के पास 76 फभ्सदी की हिस्सेदारी है। वहीं बाकी हिस्सेदारी कार्लाइल ग्रुप के पास है। नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी, एचएसबीसी सिक्युरिटीज, कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस कैपिटल, डीएसपी मेरिल लिंच, और एसबीआई कैपिटल मार्केट आईपीओ इश्यू के लीड मैनेजर हैं।
यह भी पढ़ें : Home Loan : जानें जल्दी पटाने का तरीका, बैंक वाले भी नहीं बताते इसे
More Articles
- एक्सपायरी वीक की शुरुआत: निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या करें? आज के लिए ये हैं बेस्ट ट्रेडिंग टिप्स
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- Manipal Health IPO: आज बंद हो रहा है इश्यू, क्या Apollo और Fortis के शेयरों में आएगी बड़ी हलचल?
- एडलवाइस का नया ETF लॉन्च: लार्ज और मिड-कैप में डिविडेंड का मिलेगा डबल फायदा
- MV Electrosystems IPO: आज से खुला निवेश का मौका, ₹400-₹425 प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति