Stocks To Sell; Share Price Target: बजट में फ्यूचर एंड ऑप्शंस (F&O) पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में वृद्धि से निवेशकों की धारणा पर गहरा असर पड़ा है। बजट के दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी, हालांकि सोमवार को इसमें मामूली सुधार देखा गया।

Advertisement

बाजार की इस उठापटक के बीच, कई ब्रोकरेज हाउसेज ने कुछ खास शेयरों के लिए अपने टारगेट प्राइस घटा दिए हैं। ऐसे में, इन शेयरों में निवेश बनाए रखने वाले निवेशकों के लिए अब कमाई के बजाय जोखिम कारकों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण हो गया है।

Advertisement

इन शेयरों पर गिरावट के संकेत

KPIT Technologies Share Price Target

Goldman Sachs ने आईटी कंपनी KPIT Technologies पर न्यूट्रल रेटिंग बरकरार रखा है, लेकिन टारगेट में कटौती की है। ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस 1150 से कम कर 1050 रुपए कर दिया है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,475 और लो 963 रुपए है।

ACC Share Price Target

नोमुरा ने सीमेंट कंपनी ACC पर Reduce रेटिंग बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस 1920 से घटाकर 1560 रुपए किया है। वहीं, CITI ने रेटिंग को डाउनग्रेड कर Buy से न्यूट्रल कर दिया है और टारगेट 2750 से घटाकर 1755 रुपए किया है। स्टॉक का 52 वीक हाई 2,123.30 रुपए और लो 1,609.05 रुपए है।

Advertisement

Dr. Lal PathLabs Share Price Target

नोमुरा ने Dr. Lal PathLabs पर खरीद की सलाह दी है लेकिन टारगेट 2000 से कम कर 1800 रुपए किया है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,771.30 और लो 1,147.55 रुपए है।

NTPC Share Price Target

Morgan Stanley ने NTPC के शेयर पर ओवरवेट रेटिंग बरकरार रखी है। वहीं, टारगेट प्राइस को 409 से घटाकर 403 रुपए कर दिया है।

Advertisement

Sun Pharmaceutical Industries Share Price Target

गोल्डमैन सैक्स ने सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज पर Sell रेटिंग बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस 1575 से घटाकर 1550 रुपए किया है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,850.95 और लो 1,547.25 रुपए है।

Jindal Steel Share Price Target

ब्रोकरेज फर्म CITI नेJindal Steels पर Sell रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस 830 से घटाकर 785 रुपए कर दिया है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,170 रुपए है और लो 751.45 रुपए है।

Advertisement

Affle 3I Share Price Target

ब्रोकरेज CITI ने आईटी एनेबल्स सर्विसेज Affle 3I पर BUY की सलाह दी है लेकिन टारगेट 2200 से घटाकर 2050 रुपए कर दिया। स्टॉक का 52 वीक हाई 2,186.80 और लो 1,221.05 रुपए है।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]