Tata Group Share : इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) एक भारतीय हॉस्पिटेलिटी कंपनी है जो होटल, रिसॉर्ट, जंगल सफारी, महलों, स्पा और इन-फ्लाइट कैटरिंग सेवाओं के पोर्टफोलियो को मैनेज करती है। आईएचसीएल भारत के दिग्गज टाटा ग्रुप का हिस्सा है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पुनीत छतवाल हैं। इसका प्रमुख शेयरधारक टाटा ट्रस्ट है। कंपनी का प्रमुख होटल मुंबई में ताजमहल पैलेस होटल है। आईएचसीएल की स्थापना 1899 में जमशेदजी टाटा ने की थी और इसका मुख्यालय मुंबई में ही है। इसके 4 महाद्वीपों में 107 लोकेशनों में 250 से अधिक होटल हैं और 10 देशों में 21,000 से अधिक कमरे हैं। कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्टेड है। आप इसके शेयर से अच्छा खासा पैसा बना सकते हैं।
आईएचसीएल का शेयर आज दोपहर में करीब 1 बजे 313 रु पर है, मगर एक्सपर्ट का मानना है कि इसका शेयर 390 रु तक जा सकता है। यानी इंडियन होटल्स के शेयर के लिए 390 रु का टार्गेट है। यदि आप इसके शेयर को 313 रु पर खरीदें और यह 390 रु तक जाता है तो आपको आराम से 24.6 फीसदी रिटर्न दे सकता है। करीब 25 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि आपके 4 लाख रु करीब-करीब 5 लाख रु बन सकते हैं।
कंपनी का शेयर बीते 5 दिनों में 5.88 फीसदी गिरा है। एक महीने में यह 1.17 फीसदी फिसला है। 6 महीनों में इसने 40.90 फीसदी का रिटर्न दिया है। 2022 में अब तक इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड का शेयर 69.79 फीसदी फायदा करा चुका है। इसके बीते एक साल का रिटर्न करीब 73 फीसदी रहा है। 5 साल की अवधि में इसने 170.29 फीसदी रिटर्न दिया है। जुलाई 1995 में शेयर बाजार में आने के बाद से अब तक यह 627.40 फीसदी रिटर्न दे चुका है।
इस समय इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड की करीब 44,281 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 348.70 रु और निचला स्तर 172.35 रु रहा है। 348.70 रु का शिखर इसका आज तक का सबसे ऊंचा लेवल भी है। आज कंपनी के शेयर में गिरावट दिख रही है। ये गिरावट करीब 3.5 फीसदी की है। यह कल 324.15 रु पर बंद होकर 326.05 रु पर खुला था।
1980 में ताज समूह ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय होटल खोला, जो कि सना, यमन में था। उसी साल इसने लुसाका, जाम्बिया में ताज पामोद्ज़ी नाम से होटल खोला। कंपनी ने कोलंबो में ताज एक्सोटिका बेंटोटा और ताज समुद्र के साथ श्रीलंकाई बाजार में प्रवेश किया। जीवी कृष्णा रेड्डी के साथ जॉइंट वेंचर में, ताज होटल्स ने ताज जीवीके बनाया, जिसने हैदराबाद में ताज बंजारा, ताज कृष्णा और ताज डेक्कन के साथ बड़े पैमाने पर कारोबार शुरू किया। कंपनी ने दुबई में एक होटल खोलकर मध्य पूर्वी बाज़ार में भी प्रवेश किया, जिसका नाम ताज पैलेस होटल दुबई है। अगले साल कंपनी ने तीन और होटल खोले - मुंबई में रीजेंट होटल, जैसलमेर में रावल-कोट और ग्वालियर में उषा किरण पैलेस। पर उसके बाद शुरुआती कारोबार में ही यह लाल निशान में पहुंच गया।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis
- Nuclear Stocks में निवेश का सही समय? बदल सकती है इन 5 Stocks की किस्मत!