नई दिल्ली, मई 2। मई महीने के पहले कारोबार दिन यानी आज सोमवार 2 मई को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुले। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 483 अंक या 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 56,577 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक ने 145 अंक या 0.85 फीसदी फिसलकर 17 हजार के नीचे 16,958 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।
बाजार खुलने के साथ लगभग 786 शेयरों में तेजी आई, 1425 शेयरों में गिरावट आई और 118 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले बीते कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को बाजार बढ़त के साथ खुलकर अंत में लाल निशान पर बंद हुआ था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 460 अंक या 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 57,061 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 142 अंक या 0.83 फीसदी फिसलकर 17,102 के स्तर पर बंद हुआ था।
निफ्टी के टॉप गेनर्स-लूजर्स
निफ्टी के टॉप गेनर्स में एचडीएफसी लाइफ, टाटा कंज्यूमर, कोटक बैकं, सनफार्मा और एचडीएफसी बैंक के शेयर हैं। वहीं, टॉप लूजर्स में एक्सिस बैंक, कोल इंडिया, अडानी पोर्ट्स, विप्रो और ONGC के शेयर हैं। सेक्टोरियल इंडेक्स की बात की जाय तो प्राइवेट बैंक इंडेक्स को छोड़ लगभग सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में गिरावट है। मेटल कंपनियों के शेयरों में 1.30% की गिरावट नजर आ रही है। वहीं, आईटी सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में 1.28% की गिरावट है।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का एक सूचकांक सेंसेक्स है। यह एक मूल्य-भारित सूचकांक है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है। बीएसई के सेंसेक्स में 30 कंपनियों को जगह दी जाती है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है। एक बार यह खाता खुल जाता है, तो आप घर बैठे ऑनलाइन भी शेयर की खरीद और बिक्री कर सकते हैं।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी