नई दिल्ली: आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 157.41 अंक (0.30 फीसदी) की गिरावट के साथ 51946.76 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 43.40 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 15270.10 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 641 शेयरों में तेजी आई, 563 शेयर में गिरावट दखी गई और 68 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
आज के दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एसबीआई, इंडसइंड बैंक, बजाज ऑटो, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल और बजाज फाइनें के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एचडीएफसी बैंक, ग्रासिम, एक्सिस बैंक, अडाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील के शेयर लाल निशान पर खुले। प्री ओपन के दौरान सुबह 9.05 बजे सेंसेक्स 116.90 अंक (0.22 फीसदी) नीचे 51987.27 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 11.40 अंक (0.07 फीसदी) नीचे 15302.10 के स्तर पर था।
मंगलवार के कारोबारी दिन उच्चतम स्तर पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 308.17 अंक (0.59 फीसदी) की तेजी के साथ 52462.30 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 56.57 अंक यानी 0.37 फीसदी की तेजी के साथ 15,371.45 के स्तर पर खुला था।
बाद में गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
मंगलवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद घरेलू शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 49.96 अंक (0.10 फीसदी) नीचे 52104.17 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.25 अंक यानी 0.01 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 15313.45 के स्तर पर बंद हुआ था।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी