भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को तेज एक्शन देखने को मिल सकता है. क्योंकि जुलाई सीरीज की एक्सपायरी के साथ-साथ ग्लोबल संकेत बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं. साथ ही Q1 नतीजों का भी असर बाजार पर दिख सकता है. फिलहाल, गिफ्ट निफ्टी 200 अंकों तक फिसल गया है. इंडेक्स 24200 के नीचे ट्रेड कर रहा है. हालांकि, अमेरिकी वायदा बाजारों में निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिल रही. कल अमेरिकी बाजारों में जोरदार बिकवाली दर्ज की गई. इसका असर आज सुबह एशियाई बाजारों पर देखने को मिल रहा है.

Advertisement

एशियाई बाजारों में भयंकर गिरावट

एशियाई शेयर बाजारों में आज 25 जुलाई तेज बिकवाली दर्ज की जा रही है. जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 3 फीसदी फिसल गया, जोकि 38000 के लेवल पर आ गया है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी करीब 2 फीसदी गिरकर 2700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी सवा फीसदी की गिरावट के साथ 17100 के लेवल पर ट्रेड कर रहे हैं. चीन का शंघाई इंडेक्स भी करीब एक फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है. एशियाई बाजारों पर अमेरिकी बाजारों में भारी बिकवाली का असर देखने को मिल रहा है.

Advertisement

अमेरिकी बाजारों में तेज करेक्शन

US बाज़ारों में कल भारी गिरावट दर्ज की गई. डाओ करीब 500 अंक लुढ़ककर 40,000 के नीचे बंद हुआ है. IT स्टॉक्स में भारी बिकवाली की वजह से नैस्डेक 3.6% टूटा. S&P 500 पर भी 2.3% की गिरावट दर्ज की गई, जोकि 1.5 साल में सबसे ख़राब दिन रहा. IT शेयरों में टेस्ला, Nvidia, मेटा, एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट समेत अमेजन के शेयर 3 से 12 फीसदी तक टूटे. चौतरफा गिरावट में रसल 2000 इंडेक्स भी 2% लुढ़का. VIX में 22% का बड़ा उछाल दर्ज किया गया है.

Advertisement

ग्लोबल कमोडिटी मार्केट का हाल

ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में सपाट कारोबार दर्ज किया जा रहा है. डॉलर इंडेक्स 104 के पार स्थिर है. ग्लोबल मार्केट में कच्चा तेल 1.5 महीने के निचले स्तर के पास सपाट कारोबार कर रहा है. कॉमैक्स पर सोने में भी सुस्त कारोबार है, जोकि 2400 डॉलर प्रति ऑन्स के पास है. बेस मेटल में कॉपर में लगातार 8 दिनों से गिरावट जारी है.

Advertisement

आज इन कंपनियों के नतीजे आएंगे

भारतीय शेयर बाजारों में आज Nestle India, Canara Bank, Adani Green Energy, Adani Energy Solutions, Laurus Labs, MGL, Ramco Cements, Ujjivan SFB, VST Industries समेत अन्य कंपनियां जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी. जबकि कल नतीजे जारी करने वाली कंपनियों में L&T, Axis Bank, SBI Life, JSPL, Sona BLW, IEX, DCB Bank, Karnataka Bank के शेयरों में आज एक्शन देखने को मिल सकता है.

Advertisement

बाजार में संस्थागत निवेशकों का मूड

भारतीय शेयर बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी बिकवाली की. जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कल खरीदारी की है. FIIs ने 25 जुलाई को कैश मार्केट में नेट 5,130.90 करोड़ के शेयरों की बिकवाली की. वहीं, DIIs ने कल कैश मार्केट में नेट 3,137.30 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं.