मुम्बई। शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। आज सेंसेक्स करीब 65 अंक की गिरावट के साथ 41321.21 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी करीब 17 अंक की गिरावट के साथ 12163.70 अंक के स्तर पर खुला। हालांकि थोड़ी देर बाद ही शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार करने लगे। आज जब शेयर बाजार खुला तो 517 शेयर तेजी के साथ तो 267 शेयर गिरावट के साथ खुले। इसके अलावा 50 शेयरों के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को कमजोरी के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की कमजोरी के साथ 71.33 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप गेनर
यस बैंक का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 42.85 रुपये के स्तर पर खुला।
यूपीएल का शेयर करीब 19 रुपये की तेजी के साथ 561.55 रुपये के स्तर पर खुला।
आईओसी का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 121.10 रुपये के स्तर पर खुला।
जी इंटरटेनमेंट का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 282.80 रुपये के स्तर पर खुला।
कोल इंडिया का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 193.20 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
पॉवर ग्रिड कार्पोरशन का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 196.10 रुपये के स्तर पर खुला।
भारती इंफ्राटेल का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 240.35 रुपये के स्तर पर खुला।
भारती एयरटेल का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 519.70 रुपये के स्तर पर खुला।
सिपला का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 462.75 रुपये के स्तर पर खुला।
टीसीएस का शेयर करीब 11 रुपये की गिरावट के साथ 2,179.60 रुपये के स्तर पर खुला।
शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ और कमजोरी
डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को कमजोरी के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की कमजोरी के साथ 71.33 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं, गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की कमजोरी के साथ 71.26 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें : Reliance Jio को भी फेल कर रही ये कंपनी, Free जैसे रेट पर दे रही डेटा
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी