नयी दिल्ली। लगातार दो दिन गिरने के बाद बुधवार को शेयर में जबरदस्त तेजी दर्ज की गयी। मेटल, एफएमसीजी और ऑटो शेयरों में हुई जोरदार खरीदारी से बाजार के दोनों बड़े सूचकांकों यानी सेंसेक्स और निफ्टी को खूब सहारा मिला। सेंसेक्स के 1282 शेयर मजबूत हुए, जबकि 1230 शेयरों में गिरावट आयी। वहीं सेंसेक्स 167 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। सेंसेक्स 40,966.86 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह बढ़ोतरी के साथ 41,131.57 पर खुला और आखिर में 231.80 अंकों या 0.57 फीसदी की मजबूती के साथ 41,198.66 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 41,334.86 तक ऊपर जा सका। वहीं एनएसई का निफ्टी 12,055.80 के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह तेजी के साथ 12,114.90 पर खुल कर 73.70 अंक या 0.61 फीसदी की वृद्धि के साथ 12,129.50 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयर
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से 22 में मजबूती और 8 में कमजोरी आयी। इनमें बजाज फाइनेंस में 4.95 फीसदी, नेस्ले इंडिया में 2.95 फीसदी, आईटीसी में 2.64 फीसदी, इन्फोसिस में 1.48 फीसदी, लार्सन ऐंड टुब्रो में 1.37 फीसदी और टाटा स्टील में 1.31 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं टीसीएस में 1.44 फीसदी, एचडीएफसी में 1.18 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट में 0.84 फीसदी, टाइटन में 0.68 फीसदी, सन फार्मा में 0.57 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक में 0.32 फीसदी की कमजोरी आयी।
कैसा रहा स्मॉल और मिड कैप शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों के साथ ही स्मॉल और मिड कैप शेयरों में अच्छी मजबूती आयी, जिससे बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक चढ़े। आज बीएसई मिडकैप में 0.49 फीसदी और बीएसई स्मॉल कैप में 0.12 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.22 फीसदी की मजबूती आयी। मगर निफ्टी स्मॉलकैप में 0.16 फीसदी की गिरावट आयी।
यह भी पढ़ें - निवेश आइडिया : 3 साल के लिए बेस्ट 5 इन्वेस्ट ऑप्शन, मिलेगा तगड़ा रिटर्न
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?