नयी दिल्ली। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गयी। आज दोपहर करीब 2 बजे शेयर बाजार में मजबूती थी, मगर इसके बाद हुई बिकवाली से सेंसेक्ट और निफ्टी नीचे गिर गए। आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी, इंडस्ट्रियल और टेक शेयरों में मजबूती आई, जबकि टेलीकॉम, बैंक, फाइनेंस और ऊर्जा शेयरों में कमजोर दर्ज की गई। सेंसेक्स के 1823 शेयर मजबूत हुए, जबकि 931 शेयरों में गिरावट आयी। वहीं सेंसेक्स 182 शेयरों बिना किसी बदलाव के बंद हुए।
कितने पर बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी
सेंसेक्स 38,854.55 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह बढ़त के साथ 39,073.51 पर खुला और आखिर में 97.92 अंकों या 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 38,756.63 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 39,230.16 तक ऊपर गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 11,464.45 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह मजबूती के साथ 11,540.15 पर खुल कर आखिर में 24.40 अंक या 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 11,440.05 पर बंद हुआ।
कैसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
सेंसेक्स के बड़े शेयरों में से 10 में मजबूती और 20 में कमजोरी आयी। इनमें एचसीएल टेक में 10.08 फीसदी, टीसीएस में 5.00 फीसदी, इंफोसिस में 3.44 फीसदी, टेक महिंद्रा में 3.09 फीसदी, टाइटन में 1.81 फीसदी और बजाज ऑटो में 0.90 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं भारती एयरटेल में 3.46 फीसदी, बजाज फाइनेंस में 2.91 फीसदी, पावर ग्रिड में 2.20 फीसदी, एसबीआई में 2.05 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 1.91 फीसदी और सन फार्मा में 1.90 फीसदी की कमजोरी आयी।
स्मॉल और मिड कैप शेयरों में रही तेजी
दिग्गज शेयरों के मुकाबले स्मॉल और मिड कैप शेयरों में जोरदार बढ़ोतरी हुई। बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक ऊपर चढ़े। आज बीएसई मिडकैप में 1.56 फीसदी की मजबूती आयी, जबकि बीएसई स्मॉल कैप 4.03 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 2.61 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप में 5.57 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
More Articles
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी