Share Market LIVE Today: शेयर बाजार में आज गुरुवार को गिरावट देखी गई। आज सेंसेक्स 64 अंक तक फिसलकर 80,084 पर बंद हुआ है। निफ्टी 7.4 अंक गिरकर 24,406 पर बंद हुआ है। आज बाजार में जोश भरने का काम टाटा मोटर्स और ONGC ने किया हैं। इनके शेयर्स ने 5-4% तक की तेजी के साथ कारोबार किया। वहीं, इंडेक्स के टॉप लूजर्स में एक्सिस बैंक, NESTLEIND शामिल रहे। इनके शेयर्स 5-2 प्रतिशत तक फिसल गए हैं। आज निफ्टी पर ऑल टाइम हाई 24,426 रहा है।

Advertisement

कल अमेरिकी बाजारों में इंट्राडे गिरावट से 2 साल का रिकॉर्ड टूट गया। इससे पहले भारतीय बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे. सेंसेक्स 280 अंक नीचे 80,148 पर बंद हुआ था। आज बाजार की नजर Q1 नतीजों वाले शेयरों और ग्लोबल मार्केट समेत अन्य फैक्टर्स पर रहेगी।

Advertisement