List of Share Market Holdiays in June 2024: जून का महीना शुरु हो गया है और शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ गई है।
अगर आप भी शेयर मार्केट में इंट्रेस्ट रखते हैं या ट्रेडिंग करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है।
जून के महीने में कुछ दिनों के लिए शेयर मार्केट पर कामकाज ठप रहेगा। चलिए फटाफट आपको छुट्टियों की पूरी लिस्ट बताते हैं।
लगातार तीन दिन नहीं होगी ट्रेडिंग
शेयर बाजार लगातार तीन दिन तक बंद रहने वाला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर इन दिनों में कोई ट्रेडिंग सेशन नहीं खुला रहेगा।
सबसे पहले 15 जून और 16 जून 2024 को शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से शेयर मार्केट का कामकाज बंद रहेगा।
आपको बता दें कि जून महीने की 17 तारीख को बकरीद का त्यौहार पड़ रहा है इसलिए इस दिन शेयर बाजार समेत पूरे भारत में छुट्टी रहेगी। ऐसे में लगातार तीन दिन शेयर बाजार में छुट्टी रहने वाली है।
जून में इन दिनों पर बंद रहेगा शेयर बाजार
महीने की शुरुआत में ही 1 जून और 2 जून को शेयर बाजार बंद रहेगा। 1 जून और 2 जून को शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का कामकाज ठप रहेगा। वहीं, 8 जून शनिवार और 9 जून रविवार के कारण छुट्टी रहेगी।
इसके अलावा 15 जून शनिवार है और 16 जून रविवार के कारण बाजार बंद रहेगा। आपको बता दें कि 22 जून शनिवार और 23 जून को रविवार पड़ेगा जिसकी वजह से शेयर मार्केट में कामकाज नहीं होगा। 29 जून शनिवार और 30 जून रविवार के कारण भी शेयर मार्केट बंद रहेगा।
इस साल की स्टॉक मार्केट में छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, 17 जून को बकरी ईद के मौके पर कमोडिटी डेरिवेटिव और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट सेगमेंट में सुबह की ट्रेडिंग यानी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक की ट्रेडिंग बंद होगी।
लेकिन, MCX पर शाम के सेशन के लिए ट्रेडिंग खुली रहेंगी। शाम को 5 बजे से कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट सेगमेंट में ट्रेडिंग चालू रहेगा।
वहीं, बैंक हॉलिडे की बात करें तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, जून महीने में कुल 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।
ऐसे में आप अभी से ही बैंक से जुड़े हुए अपने जरूरी काम फटाफट निपटा लेने चाहिए। ऐसे में आपको किसी तरह की समस्या का कोई सामना नही करना पड़ेगा।
जून में 10 दिनों की छुट्टियों में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के साथ-साथ रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार भी शामिल हैं।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी