Stock Market Holiday 18th April: स्टॉक मार्केट में सोमवार को 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर छुट्टी थी। इस हफ्ते 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे भी मनाया जाएगा। शेयर बाजार में इस दिन पर ट्रेडिंग होगी या नहीं, ये आप तुरंत चेक कर सकते हैं।

Advertisement

क्या 18 अप्रैल को बंद रहेगा शेयर बाजार? (stock market close or open n 18th april)

देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE गुड फ्राइडे पर बंद रहेंगे। NSE की Holidays List 2025 के अनुसार, 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे के चलते शेयर बाजार में छुट्टी है। 18 अप्रैल के बाद वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को भी शेयर मार्केट क्लोज रहती है। जिसका मतलब है कि इस हफ्ते शेयर बाजार केवल तीन दिन खुलेंगे, जिसमें मंगलवार, बुधवार और गुरुवार शामिल है, बाकि सोमवार को और शुक्रवार को एनएसई और बीएसई पर ट्रेडिंग नहीं होगी। इस दिन पर इक्विटी, डेरिवेटिव्स और करेंसी मार्केट्स में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।

Advertisement

गुड फ्राइडे को ईसा मसीह के बलिदान दिवस के रूप में जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, ईसा मसीह ने इस दिन संसार को अलविदा कहा था लेकिन फिर भी इसे गुड फ्राइडे के नाम से जाना जाता है क्योंकि प्रभु ईसा मसीह ने मानवता के लिए बलिदान देकर पूरी दुनिया को धर्म के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी थी।

Advertisement

गुड फ्राइडे के बाद आने वाले रविवार को ईस्टर कहते है। गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के लोगों के लिए एक दुखद दिन है लेकिन यह दिन प्रभु यीशु मसीह के प्रेम और बलिदान की याद दिलाता है। गुड फ्राइडे को हॉली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे भी कहा जाता है।

इन दिनों पर भी शेयर बाजार रहेगा बंद रहेगा (is share market open on good friday)

इन छुट्टियों के बाद 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा। 1 मई को महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार बंद रहेगा। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को शेयर मार्केट क्लोज रहेगा। फिर 27 अगस्त को बुधवार को गणेश चुतर्थी के मौके पर भी स्टॉक मार्केट क्लोज रहने वाली है।

Advertisement

इसके बाद 28 अक्टूबर गांधी जयंती और दशहरा के मौके पर शेयर बाजार क्लोज रहेंगे। फिर 21 और 22 अक्टूबर को देश भर में दिवाल और बलिप्रतिप्रदा मनाई जाएगी। इस दिन भी स्टॉक मार्केट में किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके बाद 5 नवंबर को प्रकाश गुरु पूरब और 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर शेयर बाजार क्लोज रहेंगे।