शेयर बाजार में मंगलवार को तेज करेक्शन देखने को मिला. बाजार पर लोकसभा चुनाव के नतीजों का असर दिखा. अनुमान से उलट नतीजों से बाजार में इंडेक्स की गिरावट का 50 महीनों का रिकॉर्ड टूट गया. सेंसेक्स 4389 अंक नीचे 72,079 पर और निफ्टी 1379 अंक फिसलकर 21,884 पर बंद हुए. मेटल, बैंकिंग और ऑयल एंड गैस सेक्टर में ताबड़तोड़ बिकवाली दर्ज की गई. बाजार की इस बिकवाली में निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है. जबकि एग्जिट पोल में NDA की संभावित प्रचंड जीत के दम पर सोमवार यानी 3 जून को बाजार में ऑल टाइम हाई बना था.

Advertisement

शेयर बाजार में भयंकर बिकवाली

शेयर बाजार में तेज बिकवाली के चलते सेंसेक्स इंट्राडे में 70,234 और निफ्टी 21,281 के निचले स्तर तक फिसले. बाजार की तेज बिकवाली में निवेशकों को करीब 29 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ. बाजार की तेज बिकवाली में सरकारी कंपनियों के शेयर, RIL समेत अडानी ग्रुप के शेयरों में तेज बिकवाली दर्ज की गई. जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि आम चुनाव में उम्मीद के उलट नतीजों से बाजार में तेज बिकवाली दर्ज की गई.

Advertisement

किन सेक्टर्स में बनेगा मुनाफा?

विनोद नायर ने कहा कि बाजार को उम्मीद है कि भाजपा की अगुआई में NDA केंद्र में सरकार बनाएगी. इसका असर ये होगा कि पॉलिटिकल पॉलिसी में बदलाव दिखेगा, जोकि सोशल इकोनॉमिक पर होगा. इसका फायदा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को फायदा मिलेगा. इस लिहाज से अगले 5 सालों में चुनिंदा सेक्टर अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं. इन सेक्टर्स में कैपिटल गुड्स, रियल एस्टेट और इंडस्ट्रियल शामिल हैं. हालांकि, निकट अवधि के लिए सतर्क रहने की सलाह है.

Advertisement

शेयर बाजार पर आउटलुक

मार्केट एक्सपर्ट आदित्य गग्गर ने कहा कि आज FMCG सेक्टर को छोड़ चौतरफा बिकवाली दर्ज की गई. PSU बैंक और एनर्जी सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली रही. खासकर ब्रॉडर मार्केट में स्मॉल और मिडकैप में तेज करेक्शन देखने को मिला, जोकि 8% तक फिसले. इंट्राडे चार्ट पर बड़ा रेड कैंडल दिखा, जोकि बाजार में बिकवाली को दिखा रहा था. इसके असर कल भी दिख सकता है. निफ्टी के लिए इमीडिएट सपोर्ट 21600 है, जबकि 22500 मजबूत हर्डल होगा.