नयी दिल्ली। मंगलवार को एक बार फिर शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। आज शेयर बाजार में लगातार चौथे कारोबार दिन कमजोरी दर्ज की गयी। आज आयी गिरावट से सेंसेक्स 41000 और निफ्टी 12000 के नीचे बंद हुआ। आज आईटी को छोड़ कर बाकी सभी सूचकांकों में गिरावट आयी। डॉलर के मुकाबले आज रुपये में भी कमजोरी आयी है। आज सेंसेक्स के 885 शेयर मजबूत हुए, जबकि 1612 शेयरों में गिरावट आयी। वहीं सेंसेक्स के 157 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। सेंसेक्स 41,055.69 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह बढ़ोतरी के साथ 41,042.46 पर खुला और आखिर में 161.31 अंकों या 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 40,894.38 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 40,610.95 तक नीचे फिसला। वहीं एनएसई का निफ्टी 12,045.80 के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले बढ़त के साथ 12,028.25 पर खुल कर 53.30 अंक या 0.44 फीसदी की कमजोरी के साथ 11,992.50 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयर
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से 9 में मजबूती और 21 में कमजोरी आयी, जबकि एक शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। इनमें एसबीआई में 1.08 फीसदी, इन्फोसिस में 1.02 फीसदी, पावर ग्रिड में 0.82 फीसदी, टेक महिंद्रा में 0.71 फीसदी, टीसीएस में 0.55 फीसदी और लार्सन ऐंड टुब्रो में 0.45 फीसदी की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों में से भारती एयरटेल में 3.05 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 2.44 फीसदी, मारुति में 1.92 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प में 1.35 फीसदी, टाटा स्टील में 1.19 फीसदी और एचडीएफसी में 1.12 फीसदी की कमजोरी आयी।
कैसा रहा स्मॉल और मिड कैप शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों के साथ ही स्मॉल और मिड कैप शेयरों में भी खूब बिकवाली देखने को मिली, जिससे बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक नीचे फिसले। आज बीएसई मिडकैप में 0.60 फीसदी और बीएसई स्मॉल कैप में 0.45 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.56 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.35 फीसदी की कमजोरी आयी।
यह भी पढ़ें - Mutual Fund : खरीदना चाहते हैं कार तो ऐसे करें निवेश
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय