शेयर बाजार में जून सीरीज की एक्सपायरी के दिन जोरदार तेजी जारी है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहे हैं. पहली बार सेंसेक्स 79000 और निफ्टी 23,950 का स्तर पार किए. बाजार की तेजी में जोश भरने का काम हैवीवेट स्टॉक्स कर रहे हैं. अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर इंडिया सीमेंट में हिस्सा खरीदने के चलते लगातार दूसरे दिन तेजी दिखा रहा. HUL, RIL, एक्सिस बैंक जैसे शेयरों में भी मजबूती है. बाजार में रिकॉर्ड तेजी के चलते निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है. लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप शुरुआती कारोबार में 80 हजार करोड़ रुपए तक बढ़ गया है.
सेंसेक्स छुएगा 80000 का लेवल
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा कि वैल्युएशन चिंताओं के बावजूद निकट अवधि के लिए बाजार बुलिश रहने वाला है. मौजूदा मोमेंटम के दम पर सेंसेक्स 80000 का लेवल टच कर सकता है. उन्होंने कहा कि दमदार फंडामेंटल वाले लार्जकैप सेक्टर जैसे बैंकिंग और टेलीकॉम से मार्केट का मूड अच्छा है. हालांकि, घरेलू मार्केट के लिए कुछ चिंताएं भी हैं.
वीके विजयकुमार ने कहा कि अमेरिका में बढ़ते 10-ईयर के बॉन्ड यील्ड से घरेलू मार्केट के लिए टेंशन हो सकती है. इसके अलावा आने वाले दिनों में विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs का फ्लो भी काफी अहम होगा. इन ट्रिगर्स के चलते बुलरन की रफ्तार धीमी भी पड़ सकती है.
शेयर बाजार में तेजी के ट्रिगर्स
हैवीवेट स्टॉक्स में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है. इसके अलावा बाजार की नजर जुलाई में पेश होने वाले केंद्रीय बजट पर है. भारतीय शेयर बाजार में घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी जारी है. घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने कल कैश मार्केट में 5,140 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की है. कच्चे तेल में भी ऊपरी स्तरों से नरमी दर्ज की जा रही है, जोकि 86 डॉलर के नीचे फिसल गया है. डॉलर इंडेक्स भी ऊपरी स्तरों से फिसल गया है.
किन सेक्टर्स में है तेजी?
शेयर बाजार की रिकॉर्ड रैली में चुनिंदा सेक्टर में ज्यादा एक्शन है. निफ्टी मेटल इंडेक्स में शामिल हिंदुस्तान जिंक टॉप परफॉर्मर है. इसके अलावा JSW स्टील और टाटा स्टील भी तेजी दिखा रहे हैं. मेटल के साथ-साथ रियल्टी और मीडिया इंडेक्स भी तेजी के साथ ट्रेड कर रहे, जोकि आधे फीसदी से ज्यादा चढ़ गए हैं. जबकि सुबह IT, ऑटो, बैंकिंग इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे, जिनमें आधे फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की जा रही.
India VIX भी आधे फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ 14 के आसपास ट्रेड कर रहा. वीके विजयकुमार ने कहा कि सरकारी बैंकिंग सेक्टर के शेयर आकर्षक वैल्युएशन पर ट्रेड कर रहे. PSU बैंक FY25 की पहली तिमाही में अच्छा परफॉर्मेंस दिखा सकते हैं. इसका असर शेयरों की चाल पर पॉजिटिव पड़ेगा.
निवेशकों को बरसा पैसा
शेयर बाजार की जोरदार तेजी में निवेशकों पर तगड़ा पैसा बरसा है. लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप BSE पर बढ़कर 437.80 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है, जोकि कल यानी 26 जून को 437.02 लाख करोड़ रुपए था. यानी आज मार्केट कैप में करीब 80 हजार करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है. सुबह 11 बजे BSE पर 3786 में 1664 शेयरों में तेजी दर्ज की जा रही है. जबकि 1913 शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे. 235 शेयरों में अपर सर्किट लग गया है.
More Articles
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- Manipal Health IPO: आज बंद हो रहा है इश्यू, क्या Apollo और Fortis के शेयरों में आएगी बड़ी हलचल?
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन