शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन खरीदारी के संकेत मिल रहे हैं. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में शुरुआत कर सकते हैं. गिफ्ट निफ्टी हल्की बढ़त के साथ 24600 के लेवल के पार ट्रेड कर रहा है. एशियाई शेयर बाजार में मिक्स ट्रेड दर्ज किया जा रहा है. वहीं, अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड रैली जारी है, जिसकी वजह फेड चेयरमैन की कमेंट्री है. आज 16 जुलाई को नतीजों वाले शेयरों पर भी नजर रहेगी.
एशियाई शेयर बाजारों में मिलाजुला कारोबार
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिक्स ट्रेड देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स अमेरिकी सेंट्रल बैंक की कमेंट्री से मिलाजुला एक्शन दिखा रहे. जापान के बाजारों में कल की बिकवाली के बाद आज रिकवरी देखने को मिल सकती है. निक्केई इंडेक्स 200 अंकों से ज्यादा की मजबूती के साथ 414000 के पार ट्रेड कर रहा है.
कोरिया का कोस्पी इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ 2860 के पार कारोबार कर रहा है. जबकि हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स सवा फीसदी तक फिसल गया है. चीन का शंघाई मार्केट भी लाल निशान में कारोबार कर रहा है.
अमेरिकी बाजारों में रैली जारी
अमेरिकी शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे दिन नए रिकॉर्ड्स बने. डाओ इंडेक्स 200 अंक नई ऊंचाई पर बंद हुआ. S&P और नैस्डैक इंडेक्स पर भी अच्छी खरीदारी दर्ज की गई है. रसल 2000 इंडेक्स कल लगातार तीसरे दिन उछला. दरअसल, बाजार को डोनाल्ड ट्रम्प की जीत की उम्मीद है. ऐसे में टैक्स कटौती की संभावना है.
अमेरिकी शेयर बाजार में अच्छे नतीजों के दम पर गोल्डमैन सैक्स का शेयर 2.5% उछला. आज बैंक ऑफ अमेरिका और मॉर्गन स्टैनली के नतीजे पर बाजार की नजर रहेगी. साथ ही जून रिटेल बिक्री के आंकड़े भी आएंगे. अमेरिकी सेंट्रल बैंक के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने रेट कट को लेकर भरोसा दिया है. उन्होंने कहा कि फेडरल रिजर्व दरें घटाने के लिए महंगाई को 2% के नीचे आने का इंतजार नहीं करेगा.
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट का हाल
कमोडिटी बाजारों में आज तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल के नीचे सपाट कारोबार कर रहा है. नैचुरल गैस गिरकर 2 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया है. कॉमैक्स पर सोना 1 महीने की ऊंचाई के पास कारोबार कर रहा है. जबकि बेस मेटल्स पर प्रेशर है. Goldman Sachs ने 2024 के लिए चीन का ग्रोथ अनुमान घटा दिया है. चीन में कॉपर इंपोर्ट 14 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया है.
आज इन कंपनियों के आएंगे Q1 नतीजे
शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे. इन शेयरों में Bajaj Auto, CRISIL, Dee Development Engineers, DB Corp, Himadri Speciality Chemicals, Jubilant Ingrevia, Just Dial, L&T Finance, Network18 और TV18 Broadcast शामिल हैं.
संस्थागत निवेशकों का मूड
भारतीय बाजारों को लेकर संस्थागत निवेशकों का मूड मिलाजुला रहा. विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने कल कैश मार्केट में खरीदारी की. जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने कल कैश मार्केट में बिकवाली की. डिपॉजिटरी आंकड़ों के मुताबिक FIIs ने कैश मार्केट में 2,648.78 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे. वहीं, DIIs ने कल कैश मार्केट में 331 करोड़ रुपए के शेयर बेचे.
More Articles
- Market Outlook: IT, Defence या Healthcare? Share Market का Top Sector कौन सा?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- एक्सपायरी वीक की शुरुआत: निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या करें? आज के लिए ये हैं बेस्ट ट्रेडिंग टिप्स
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें