शेयर बाजार में मंगलवार को भयंकर बिकवाली दर्ज की जा रही. बाजार में बिकवाली से प्रमुख इंडेक्स 10% तक फिसल गए हैं. सेंसेक्स करीब 6000 अंक और निफ्टी 1700 अंकों तक फिसल गए. PSU बैंकिंग और मेटल इंडेक्स तो 17% तक फिसल गए हैं. बाजार की बिकवाली सरकारी शेयर फोकस में हैं, जोकि करीब 25% तक फिसल गए हैं. लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एक मीडिया इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 सरकारी शेयरों में तेजी का अनुमान जताया था, जोकि आज भारी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे. इन शेयरों में LIC, Bharat Dynamic, BEML, SBI, BEL, HAL, IDBI Bank, NBCC, HPCL और REC के शेयर शामिल हैं.
PM मोदी के 10 शेयरों का हाल
शेयर गिरावट
LIC 15.87%
Bharat Dynamic 10.00%
BEML 19.70%
SBI 17.07%
BEL 24.75%
HAL 24.80%
IDBI Bank 15.29%
NBCC 9.99%
HPCL 18.30%
REC 24.93%
तेज बिकवाली से निवेशकों के 40 लाख करोड़ रुपए स्वाहा
शेयर बाजार में लोकसभा चुनावों के नतीजों के रुझान के चलते तेज बिकवाली दर्ज की जा रही. बाजार की बिकवाली में जोरदार करेक्शन से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है. एक्सचेंज आंकड़ों के मुताबिक इंट्राडे में भारी बिकवाली से 40 लाख करोड़ रुपए का भारी नुकसान हो गया है. क्योंकि BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 385 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है, जोकि कल बाजार बंद होने के बाद 325 लाख करोड़ रुपए था.
शेयर बाजार में तेज गिरावट की वजह
शेयर बाजार में तेज गिरावट की वजह लोकसभा चुनाव के नतीजे अनुमान के उलट रहे. NDA को बहुमत तो मिल रही, लेकिन INDI अलायंस की सीटों में भी इजाफा हुआ है. जबकि बाजार की उम्मीद थी कि भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा. एग्जिट पोल के बाद इसी वजह से तूफानी खरीदारी देखने को मिली थी.
दुनियाभर के शेयर मार्केट से भी कमजोर संकेत मिल रहे. एशियाई और अमेरिकी वायदा बाजारों में बिकवाली से सेंटीमेंट कमजोर हो गए हैं. नतीजतन, भारतीय बाजारों में ग्लोबल संकेतों के चलते भी दबाव देखने को मिल रही है.
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. कल 3 महीने के हाई पर पहुंचने की वजह से कल तेजी देखने को मिली थी. जबकि आज 10 पैसे कमजोर 83.24 रुपए पर खुला.
भारतीय बाजारों में हैवी वेट में बिकवाली से भी तेज करेक्शन देखने को मिल रहा. जिससे बाजार पर दबाव बन रहा है. RIL, SBI, Adani समेत अन्य स्टॉक्स में गिरावट से बिकवाली को सपोर्ट मिल रहा है.
ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली देखने को मिल रही है. मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स में तेज करेक्शन के चलते बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स 10% से ज्यादा की गिरावट है.
More Articles
- Urban Company के शेयरों में 18% की तूफानी तेजी! Morgan Stanley ने दी खरीदारी की सलाह!
- कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- Manipal Health IPO: आज बंद हो रहा है इश्यू, क्या Apollo और Fortis के शेयरों में आएगी बड़ी हलचल?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका