शेयर बाजार में केंद्रीय बजट पेश होने से पहले जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही. बाजार के प्रमुख इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर ट्रेड कर रहे. पहली बार सेंसेक्स 80893 और निफ्टी 24,592 का स्तर टच किया. बाजार की जोरदार रैली में IT सेक्टर का खास योगदान है. दमदार नतीजों के दम पर हैवीवेट TCS में जोरदार तेजी है. IT शेयर 6% से ज्यादा की तेजी के साथ इंडेक्स में टॉप गेनर है. कंपनी की मार्केट वैल्यू भी 15 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया. अनुमान से बेहतर Q1 नतीजे, केंद्रीय बजट समेत मैक्रो इकोनॉमिक के बूते बाजार में जोश है.
शेयर बाजार में बना रिकॉर्ड
शेयर बाजार में तूफानी खरीदारी से प्रमुख इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहे हैं. सेंसेक्स 600 अंकों की मजबूती के साथ 80500 के पार ट्रेड कर रहा है. निफ्टी भी 170 अंकों से ज्यादा की मजबूती के साथ 24500 के पास कारोबाक कर रहा है. बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी IT सेक्टर में दर्ज की जा रही है. निफ्टी IT इंडेक्स NSE पर 4.5% की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है. मीडिया इंडेक्स भी सवा दो फीसदी उछल गया है. बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टकर में भी जोरदार खरीदारी दर्ज की जा रही है. जबकि ऑटो, मेटल, रियल्टी समेत फार्मा सेक्टर में बिकवाली है.
शेयर बाजार में रिकॉर्ड रैली की वजह
शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी की वजह आगामी केंद्रीय बजट है. एनलिस्ट्स मान रहे हैं कि इस बार केंद्रीय बजट लोकलुभावन हो सकता है. क्योंकि लोकसभा में मौजूदा सरकार का प्रदर्शन कमजोर हुआ है. ऐसे में मिडिल क्लास समेत अन्य बड़े ऐलान हो सकते हैं. साथ ही इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बूस्टअप मिल सकता है.
Q1 नतीजों के दम पर बाजार में जोश देखने को मिल रहा है. IT कंपनियों के नतीजे आना शुरू हो गया है. TCS का प्रदर्शन अनुमान से बेहतर रहा. तिमाही आधार पर आय और प्रॉफिट में पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज किया गया है. इंफोसिस भी आज नतीजे जारी करेगी. एनलिस्ट्स के मुताबिक जून तिमाही में कॉरपोरेट अर्निंग में ग्रोथ देखने को मिल सकती है.
मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ों से बाजार को सहारा मिल रहा है. महंगाई के आंकड़ों में लगातार नरमी से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें जग रही हैं. हालांकि, RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने दरों में कटौती को लेकर जल्दबाजी न बरतने की बात कही है.
बाजार को ग्लोबल संकेतों का भी सपोर्ट मिल रहा है. दरअसल, अमेरिकी शेयर बाजारों समेत अन्य बाजारों में लगातार रिकॉर्ड तेजी दर्ज की जा रही है. क्योंकि सितंबर पॉलिसी में फेड ब्याज दरों को घटाने का अनुमान बढ़ गई है. हाल ही में फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने भी अपनी कमेंट्री में इसके संकेत दिए हैं.
मार्केट एक्सपर्ट का नजरिया
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा कि शेयर बाजार की चाल इस पूरे हफ्ते एक रेंज में रहा. इसकी वजह ग्लोबल और घरेलू संकेत पॉजिटिव रहे. अमेरिका में महंगाई दर जून में लगातार तीसरे महीने गिरी है. ऐसे में 90% एनलिस्ट्स मान रहे हैं कि सितंबर पॉलिसी में दरें घट सकती हैं. उन्होंने कहा कि TCS के नतीजे भी अनुमान से बेहतर रहे. साथ ही पॉजिटिव मैनेजमेंट कमेंट्री से पूरे IT सेक्टर में जोश है.
More Articles
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- MV Electrosystems IPO: आज से खुला निवेश का मौका, ₹400-₹425 प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?