नई दिल्ली: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार बढ़त पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 238.18 अंक यानी 0.62 फीसदी ऊपर 38766.50 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.53 फीसदी यानी 60.30 अंकों की बढ़त के साथ 11445.65 के स्तर पर खुला। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आज तेजी पर कारोबार कर रहा है।
रिलायंस के शेयर में आई उछाल
रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने रिटेल व्यवसाय को और विस्तार देने के साथ-साथ ऑनलाइन मार्केट में भी अपने कारोबार को बढ़ाने जा रही है। रिलायंस ने मंगलवार को अपनी सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल के माध्यम से चेन्नई स्थित Vitalic Health Pvt. Ltd और उसकी सहायक ऑनलाइन फार्मेसी कंपनी Netmeds की बड़ी हिस्सेदारी खरीद ली है। जानकारी के अनुसार कंपनी ने यह हिस्सेदारी लगभग 620 करोड़ रुपये में खरीदी है। इसके बाद आज कंपनी का शेयर बढ़त पर खुला। सुबह 9.19 बजे यह 26.30 अंक (1.24 फीसदी) की तेजी के साथ 2,144.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 2,118.55 के स्तर पर बंद हुआ था।
आज के शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो, एल एंड टी, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी लाइफ, हीरो मोटोकॉर्प, अडाणी पोर्ट्स और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं जी लिमिटेड, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, नेस्ले इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर लाल निशान पर खुले।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत हरे निशान पर हुई। इनमें ऑटो, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फार्मा, मीडिया, आईटी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
भारी बढ़त पर बाजार बंद हुआ था पिछले कारोबारी दिन
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.26 फीसदी की बढ़त के साथ 477.54 अंक ऊपर 38528.32 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.23 फीसदी ऊपर 138.25 अंकों की तेजी के साथ 11385.35 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि मंगलवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त पर खुला। सेंसेक्स 36.76 अंक यानी 0.10 फीसदी ऊपर 38087.54 के स्तर पर खुला और निफ्टी 0.20 फीसदी यानी 22 अंकों की बढ़त के साथ 11269.10 के स्तर पर।
More Articles
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis