नई दिल्ली: आज यानी गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन बीएसई 136.4 अंक नीचे और निफ्टी 17.9 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। जबकि कल यानी बुधवार को बीएसई 166.91 अंक नीचे और निफ्टी 37.3 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था। कल उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई 272.26 अंक तक नीचे और 328.44 अंक तक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। कारोबार के अंत में बीएसई 97.30 अंक नीचे 33,507.92 पर और निफ्टी 32.85 पॉइंट नीचे 9,881.15 पर बंद हुआ था।
इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर
बजाज कस्टमर केयर, IRB इंफ्रास्ट्रक्चर डेवपर्स, सिटी यूनियन बैंक, सुवेन फार्मास्यूटिकल्स, थर्मैक्स, अमृतांजन हेल्थकेयर, एशियन ऑयलफील्ड सर्विसेज, ब्रिगेड एंटरप्राइजेज, कैपेसाइट इंफ्राप्रोजेक्ट्स, कैप्लिन पॉइंट लेबोरेटरीज, केयर रेटिंग, GSFC, गुजरात अल्कलीज, हिकाल, मैग्मा फिनकॉर्प, MOIL, थॉमस कुक (इंडिया), वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर और व्हर्लपूल ऑफ इंडिया।
आज दुनियाभर के बाजारों में उतार-चढ़ाव
बुधवार को दुनियाभर के बाजारों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिली था। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.65 फीसदी की गिरावट के साथ 170.37 अंक नीचे 26,119.60 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.15 फीसदी बढ़त के साथ 14.66 अंक ऊपर 9,910.53 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.36 फीसदी गिरावट के साथ 11.25 पॉइंट नीचे 3,113.49 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.34 फीसदी गिरावट के साथ 9.89 अंक नीचे 2,925.99 पर बंद हुआ था। इधर इटली के बाजार में गिरावट, लेकिन जर्मनी और फ्रांस के बाजार में बढ़त रही।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय