नई दिल्ली: सोमवार को यानि पिछले सत्र में भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार आज मंगलवार को बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 134.49 अंक की बढ़ोत्तरी के साथ 40,497.72 पर खुला है। बता दें कि खबर लिखे जाने तक यह अधिकतम 40,506.72 अंक तक गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 48.10 अंक की तेजी के साथ 11,877.50 पर खुला है। खबर लिखने तक निफ्टी अधिकतम 11,877.50 अंकों तक ही गया।
आज सेंसेक्स मंगलवार सुबह 9 बजकर 23 मिनट पर शुरुआती कारोबार में 0.30 फीसद या 134.94 अंक की तेजी के साथ 40,498.17 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 0.35 फीसद या 41.50 अंक की तेजी के साथ 11,870.90 पर कारोबार कर रहा था। इस समय पर निफ्टी-50 में 38 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, 11 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर और एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार करते दिखा।
इन शेयरों में आई तेजी
शुरुआती कारोबार में मंगलवार सुबह निफ्टी-50 की कंपनियों के शेयरों में से सबसे ज्यादा तेजी HINDUSTAN UNILEVER, ZEE ENTERTAINMENT ENTERPRISES, JSW STEEL, VEDANTA और YES BANK के शेयरों में देखी जा रही थी।
इन शेयरों में आई गिरावट
शुरुआती कारोबार में मंगलवार सुबह निफ्टी-50 में शामिल कंपनियों में से UPL, TECH MAHINDRA, INFRATEL, HDFC BANK और HCL TECHNOLOGIES के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दिखाई दी।
भारतीय रुपया मजबूती के साथ खुला
भारतीय रुपया मंगलवार को मजबूती के साथ खुला है। यह आज एक डॉलर के मुकाबले 15 पैसे की मजबूती के साथ 71.84 पर खुला है। गौरतलब है कि रुपया पिछले सत्र में एक डॉलर के मुकाबले 71.99 रुपये पर बंद हुआ था।
वहीं आज क्रूड ऑयल में मंगलवार को तेजी देखने को मिल रही है। क्रूड ऑयल डब्ल्यूटीआई का वायदा भाव मंगलवार सुबह 0.23 फीसद या 0.12 डॉलर की तेजी के साथ 51.55 डॉलर प्रति बैरल पर और ब्रेंट ऑयल का वायदा भाव 0.25 फीसद या 0.14 डॉलर की तेजी के साथ 55.91 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी