नई दिल्ली: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 60.50 अंक गिरकर 41,262.50 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 6.90 अंक कमजोर होकर 12,119.00 पर खुला। निफ्टी के 50 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान 26 लाल निशान और दो शेयर बिना बदलाव के कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स कल अंक बढ़कर 41,323.00 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 137.80 (1.15%) अंक उछलकर 12,130.30 पर बंद हुआ।
आज के दिग्गज शेयरों का हाल
आज इंडसइंड बैंक, यूपीएल, इंफ्राटेल, सन फार्मा, टीसीएस, डॉक्टर, रेड्डी, ओएनजीसी, हीरो मोटोकॉर्प, जी लिमिटेड और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर तो वहीं एचडीएफसी, वेदांता लिमिटेड, कोल इंडिया, जेएसडब्ल्यू स्टील, ग्रासिम, टाटा मोटर्स, आईओसी और अल्ट्राटेक सीमेंट की शुरुआत लाल निशान पर हुई।
कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में आई गिरावट
बाजार के खुलते ही कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में 20.95 अंक यानी 1.23 फीसदी की गिरावट आई और यह 1,680.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी दिन यह 1,701.10 के स्तर पर बंद हुआ था। कोटक महिंद्रा बैंक ने बुधवार को कहा था कि रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंक में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी घटाकर 26 फीसदी किए जाने को अंतिम मंजूरी दे दी है।
डॉलर के मुकाबले 71.79 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले आज रुपया 23 पैसे की गिरावट के बाद 71.79 के स्तर पर खुला। इससे पहले मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 71.56 के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 428.62 अंक यानी 1.05 फीसदी की बढ़त के बाद 41,323 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 137.80 अंक यानी 1.15 फीसदी की बढ़त के बाद 12,130.30 के स्तर पर बंद हुआ।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी