नई दिल्ली: शेयर बाजार में पिछले चार कारोबारी सत्र में गिरावट के बाद बुधवार को तेजी देखी जा रही है। जी हां आज बुधवार को भारी बढ़त के साथ खुला है और शुरुआती कारोबार में भी अच्छी-खासी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स की बात करें, तो यह आज 227.13 अंक की बढ़त के साथ 41,121.51 पर खुला है। खबर लिखे जाने तक यह अधिकतम 41,276.14 अंक तक गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 98.10 अंक की तेजी के साथ 12,090.60 पर खुला है। खबर लिखने तक निफ्टी अधिकतम 12,107.15 अंकों तक गया।
स्टॉक मार्केट में सेंसेक्स बुधवार सुबह 9 बजकर 23 मिनट पर शुरुआती कारोबार में 356.48 अंक की तेजी के साथ 41,250.86 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 108.60 अंक की तेजी के साथ 12,101.10 पर कारोबार कर रहा था। इस समय पर निफ्टी-50 में 48 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर और 2 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।
इन शेयरों में दिख रही तेजी
शुरुआती कारोबार में आज बुधवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की 50 कंपनियों के शेयरों में से INFRATEL, NTPC, COAL INDIA, ONGC और ADANI PORTS के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दिखाई दी।
इन शेयरों में दिख रही गिरावट
शुरुआती कारोबार में आज बुधवार को निफ्टी 50 में शामिल कंपनियों में से YES BANK, BRITANNIA और TATA MOTORS के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दिखाई दी।
मंगलवार को बाजार बंद हुआ था लाल निशान पर
पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को लगातार चौथे दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 161.31 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के बाद 40,894.38 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 53.30 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के बाद 11,992.50 के स्तर पर बंद हुआ था।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी