नई दिल्ली: सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुला है और शुरुआती कारोबार में लगभग स्थिर बना हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सोमवार को 66.3 अंक की बढ़त के साथ 41,324.04 पर खुला है। बाजार खुलने के बाद शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 56 मिनट पर सेंसेक्स में 0.05 फीसद या 20.52 अंक की गिरावट देखने को मिल रही थी। इस गिरावट से सेंसेक्स 41,237.22 पर ट्रेंड कर रहा था। खबर लिखे जाने तक यह न्यूनतम 41,147.41 अक तक गया।
उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी सोमवार को 18.4 अंक की बढ़त के साथ 12,131.80 पर खुला है। शुरुआती कारोबार में यह सोमवार सुबह 9 बजकर 41 मिनट पर 0.08 फीसद या 9.70 अंक की तेजी के साथ 12,123.15 पर ट्रेंड कर रहा था। इस समय पर निफ्टी की 50 कंपनियों में से 21 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर और 29 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर ट्रेंड कर रहे थे।
इन शेयरों में आई तेजी
शुरुआती कारोबार में निफ्टी की 50 कंपनियों में सबसे ज्यादा तेजी GAIL, INDUSIND BANK, HINDUSTAN UNILEVER, TITAN और HDFC BANK के शेयरों में देखी जा रही थी। वहीं, YES BANK, ONGC, CIPLA, BPCL और IOC कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही थी।
इन शेयरों में आई गिरावट
शुरुआती कारोबार में निफ्टी पर भारती एयरटेल का शेयर 0.44 फीसद या 2.50 की गिरावट के साथ 562.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कंपनी के शेयर के 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 567.55 है, जो बीती 14 फरवरी को देखा गया था। वोडाफोन-आइडिया लिमिटेड के शेयर की बात करें, तो यह निफ्टी पर सोमवार सुबह 11.76 फीसद या 0.40 की तेजी के साथ 3.80 रुपये पर ट्रेंड कर रहा था। इस शेयर का 52 हफ्तों का न्यूनतम स्तर 2.40 रुपये है।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लुढ़का भारतीय रुपया
सोमवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये में हल्की कमजोरी के साथ कारोबार दर्ज किया जा रहा है। वहीं शुरुआती कारोबार में रुपया 7 पैसे की कमजोरी के साथ खुला है। सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 71.43 प्रति डॉलर के स्तर पर खुला है। जबकि बीते सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 71.36 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर