नई दिल्ली: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। दो दिन की तेजी के बाद आज गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुले। सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई है। आज के शुरुआती कारोबार में फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, बैंकिंग, ऑटो, और एफएमसीजी शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है। वहीं, आईटी, मीडया, रियल्टी और फार्मा शेयरों में तेजी नजर आ रही है।
आज बीपीसीएल, इंफ्राटेल, वेदांता लिमिटेड, यस बैंक, एसबीआई, इंफोसिस, जी लिमिटेड और ओएनजीसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बीपीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, एम एंड एम और गेल के शेयर लाल निशान पर।
फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स सुबह 9:44 बजे करीब 92 अंकों की कमजोरी के साथ 41,473 के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी करीब 28 अंक की कमजोरी के साथ 12,172.40 के स्तर पर था। प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे सेंसेक्स 141.31 अंक बढ़त के बाद 41,707.21 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 18.35 अंक की बढ़त के बाद 12,219.55 के स्तर पर था। आज डॉलर के मुकाबलेरुपया 71.39 के स्तर पर खुला। इससे पहले बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 71.33 के स्तर पर बंद हुआ था।
हरे निशान पर बुधवार को बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 349.76 अंक यानी 0.85 फीसदी की बढ़त के बाद 41,565.90 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 93.30 अंक यानी 0.77 फीसदी की बढ़त के बाद 12,201.20 के स्तर पर बंद हुआ था।
डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.39 के स्तर पर खुला। इससे पहले बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 71.33 के स्तर पर बंद हुआ था।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी