नई दिल्ली: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 173.09 अंक की बढ़त के बाद 41,389.23 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50.90 अंक की बढ़त के बाद 12,158.80 के स्तर पर खुला। सुबह नौ बजकर 38 मिनट तक सेंसेक्स 362.93 अंक उछल कर 41,579.07 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं निफ्टी में 98.70 अंकों की तेजी दिख रही है। निफ्टी 12,206.60 के स्तर पर है। आज रियल्टी के अलावा सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी, फार्मा, मेटल, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी, ऑटो और मीडिया शामिल हैं।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में आज आईसीआईसीआई बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, ग्रासिम, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, कोल इंडिया, एसबीआई, वेदांता लिमिटेड, जी लिमिटेड और एम एंड एम के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, यस बैंक, इंफ्राटेल, टेक महिंद्रा, और सन फार्मा के शेयर लाल निशान पर खुले।
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:11 बजे शेयर मार्केट बढ़त पर था। सेंसेक्स 114.71 अंक की बढ़त के बाद 41,330.85 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 43.10 अंक की बढ़त के बाद 12,151 के स्तर पर था। बता दें मंगलवार को शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 236.52 अंक की बढ़त के बाद 41,216.14 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 76.40 अंक की बढ़त के बाद 12,107.90 के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे वाले दिन शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 236.52 अंक यानी 0.58 फीसदी की बढ़त के बाद 41,216.14 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 76.40 अंक यानी 0.63 फीसदी की बढ़त के बाद 12,107.90 के स्तर पर बंद हुआ था।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी