नयी दिल्ली। 25 मई को अमेरिका के मिनियापोलिस में एक श्वेत पुलिस अधिकारी द्वारा निहत्थे अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड को मारने की घटना के खिलाफ पूरे देश में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। शुक्रवार को भी हजारों अमेरिकी "ब्लैक लाइफ़ मैटर" लिखी तख्तियां लेकर कई अमेरिकी शहरों में सड़कों उतरे। उन्होंने "नो जस्टिस, नो पीस" जैसे नारे भी लगाए। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अमेरिकी सड़कों पर जमे हैं। इसी बीच टेनिस स्टार प्लेयर सेरेना विलियम्स के पति Alexis Ohanian ने भी एक बड़ा कदम उठाया है। अश्वेतों के साथ एकजुटता दिखाते हुए उन्होंने ने अपनी कंपनी रेडिट, जिसके वे सह-संस्थापक हैं, के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया और साथ ही कहा कि बोर्ड में किसी अश्वेत को उनकी जगह दी जानी चाहिए।
अश्वेत कम्युनिटी के लिए करेंगे योगदान
Ohanian ने 15 साल पहले रेडिट की शुरुआत की थी। Ohanian ने एक ऑनलाइन पोस्ट में कहा कि उन्होंने रेडिट के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे कंपनी में अपने हिस्से पर होने वाले किसी भी प्रोफिट को अश्वेत समुदाय की सेवा में खर्च करेंगे। Ohanian ने पूर्व एनएफएल स्टार कॉलिन कापरनिक के नो योर राइट्स कैंप को 10 लाख डॉलर देने की भी बात कही। बता दें कि ओहानियन और विलियम्स की शादी तीन साल पहले हुई थी और उनकी एक बेटी है।
बेटी के सवाल का होगा जवाब
ओहानियन ने ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में कहा कि मैं ये एक पिता के रूप में कह रहा हूं जिसे अपनी अश्वेत बेटी को जवाब देने में सक्षम होने की जरूरत है जब वे पूछे कि आपने क्या किया?" 37 वर्षीय ओहानियन का मानना है कि पावर में बैठे लोगों का लीडरशिप का एक तरीका इस्तीफा हो सकता है। इससे पहले रेडिट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीव हफमैन ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा था कि ऑनलाइन बुलेटिन बोर्ड नस्लीय न्याय की बात आने पर लोगों को आवाज देने और बदलाव के लिए क्या कर सकता है इस पर काम कर रहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान