मुम्बई। आज सोमवार यानी 9 नवंबर 2020 को शेयर बाजार भारी तेजी के साथ खुला। आज सेंसेक्स ने अपना ऑल टाइम हाई स्तर भी बना लिया है। अमेरिका में नए राष्ट्रपति बनने की खबर के बाद थोड़ा असमंजस की स्थिति थी कि भारत और अमेरिका के रिश्ते नए प्रशासन के साथ कैसे रहेंगे। लेकिन आज की शेयर बाजार की तेजी के बाद अब यह दूर होती लग रही है। आज सेंसेक्स करीब 538.02 अंक की तेजी के साथ 42431.08 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 156.90 अंक की तेजी के साथ 12420.40 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 820 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 582 शेयर तेजी के साथ और 197 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 41 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।
निफ्टी के टॉप गेनर
देवी लैब का शेयर करीब 151 रुपये की तेजी के साथ 3,388.65 रुपये के स्तर पर खुला।
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 13 रुपये की तेजी के साथ 455.30 रुपये के स्तर पर खुला।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 19 रुपये की तेजी के साथ 757.55 रुपये के स्तर पर खुला।
एचसीएल टेक का शेयर करीब 16 रुपये की तेजी के साथ 866.05 रुपये के स्तर पर खुला।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 191.45 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
लक्ष्मीविलास का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 14.50 रुपये के स्तर पर खुला।
अम्बर का शेयर करीब 132 रुपये की गिरावट के साथ 2,186.05 रुपये के स्तर पर खुला।
ग्लैनमार्क का शेयर करीब 26 रुपये की गिरावट के साथ 485.85 रुपये के स्तर पर खुला।
हिमा का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 120.60 रुपये के स्तर पर खुला।
शोभा का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 289.10 रुपये के स्तर पर खुला।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर