मुम्बई। आज शुक्रवार यानी 1 जनवरी 2021 को शेयर बाजार भारी तेजी के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 117.65 अंक की तेजी के साथ 47868.98 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 36.70 अंक की तेजी के साथ 14018.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स और निफ्टी के क्लोजिंग का एक रिकॉर्ड लेवल है। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3170 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 2043 शेयर तेजी के साथ और 953 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 174 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 6 पैसे की कमजोरी के साथ 73.12 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप गेनर
अदाणी पोर्ट्स का शेयर करीब 20 रुपये की तेजी के साथ 503.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आईटीसी का शेयर करीब 5 रुपये की तेजी के साथ 213.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टीसीएस का शेयर करीब 65 रुपये की तेजी के साथ 2,928.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 12 रुपये की तेजी के साथ 732.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एसबीआई का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 279.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 527.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एसबीआई लाइफ का शेयर करीब 9 रुपये की गिरावट के साथ 895.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 238.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 11 रुपये की गिरावट के साथ 1,425.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाइटन कंपनी का शेयर करीब 9 रुपये की गिरावट के साथ 1,558.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
More Articles
- MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?
- Market Outlook: Middle East तनाव, महंगा Crude और Share Market... आगे क्या होगा?
- Dixon Tech Share Price: HSBC ने बढ़ाया टारगेट, शेयर में 7% की उछला! अभी कितना चढ़ेगा स्टॉक?
- GIFT City क्या है? NRIs के लिए Dollar Investment का आसान तरीका | Benefits, Process & Risks
- MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?