मुम्बई। गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार में थोड़ी ही देर बाद भारी तेजी दर्ज की गई। सुबह 10 बजे के बाद शेयर करीब 900 अंक ऊपर ट्रेड करने लगा। इस प्रकार उसने 400 अंक के आसपास की गिरावट को कवर किया और 900 अंक ऊपर आया। इस प्रकार करीब 1300 अंक की इंट्रा डे तेजी दर्ज हुई।
इससे पहले आज बुधवार यानी 8 अप्रैल 2020 को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। आज सेंसेक्स करीब 405.14 अंक की गिरावट के साथ 29662.07 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 111.55 अंक की गिरावट के साथ 8680.65 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 616 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 365 शेयर तेजी के साथ और 213 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 38 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। वहीं आज से 17 अप्रैल तक के लिए रिजर्व बैंक ने करेंसी मार्केट की टाइमिंग को बदल कर 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक का कर दिया है।
निफ्टी के टॉप गेनर
एचसीएल टेक का शेयर करीब 14 रुपये की तेजी के साथ 465.00 रुपये के स्तर पर खुला।
सिपला का शेयर करीब 19 रुपये की तेजी के साथ 511.70 रुपये के स्तर पर खुला।
गेल का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 87.10 रुपये के स्तर पर खुला।
एचडीएफसी का शेयर करीब 32 रुपये की तेजी के साथ 1,587.50 रुपये के स्तर पर खुला।
एचयूएल का शेयर करीब 47 रुपये की तेजी के साथ 2,491.60 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
बजाज फिनांस का शेयर करीब 79 रुपये की गिरावट के साथ 2,174.80 रुपये के स्तर पर खुला।
श्रीसीमेंट का शेयर 452 रुपये की गिरावट के साथ 16,182.65 रुपये के स्तर पर खुला।
जी इंटेनमेंट का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 136.85 रुपये के स्तर पर खुला।
एक्सिस बैंक का शेयर करीब 10 रुपये की गिरावट के साथ 379.35 रुपये के स्तर पर खुला।
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 318.25 रुपये के स्तर पर खुला।
रुपया फिर लड़खड़ाया, डॉलर के मुकाबले 18 पैसे कमजोर खुला
डॉलर के मुकाबले रुपया आज बुधवार यानी 8 अप्रैल 2020 को कमजोरी के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की कमजोरी के साथ 75.80 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं, मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 59 पैसे की मजबूती के साथ 75.62 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें : LIC के समझिए इशारे, बरसने लगेगा पैसा
More Articles
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?
- Market Outlook: Middle East तनाव, महंगा Crude और Share Market... आगे क्या होगा?