Share Market में आज गिरावट के साथ शुरुआत हुई। बीएसई का सेंसेक्स आज लगभग 252.33 अंक की गिरावट के साथ 65000.67 अंक के स्तर पर खुला। वही, अगर हम एनएसई का निफ्टी की बात करें तो फिर यह लगभग 89.3 अंक की गिरावट के साथ 19,297.40 अंक के स्तर पर खुला।

Advertisement

कब हुई सेंसेक्स की शुरुआत

मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का एक सूचकांक सेंसेक्स है। इसको वर्ष 1986 में मुंबई शेयर बाजार के लिए तैयार किया गया था। तभी से इसको न केवल भारत में जरूरी सूचकांक समझा जाता है। इसके साथ ही इसको दुनिया भर में इसको महत्वपूर्ण सूचकांक समझा जाता है।

Advertisement

सेंसेक्स में बीएसई की तीस कंपनियों को शामिल किया जाता है। अगर हम सेंसेक्स का आधार वर्ष की बात करें तो फिर यह 1978-79 है। बीएसई के सेंसेक्स में 30 कंपनियों को जगह दी जाती है।

निफ्टी की शुरुआत कब हुई थी

निफ्टी एनएसई का एक प्रमुख सूचकांक है। इसमें एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी दो शब्दों नेशनल और फिफ्टी से मिलकर बना है।

Advertisement

अगर हम निफ्टी का आधार वर्ष की बात करें तो फिर यह 1995 है। इसमें यानी निफ्टी-50 में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।

कैसे खरीद सकते हैं शेयर

अगर किसी व्यक्ति की शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट की इच्छा है तो उसे सबसे पहले किसी ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाना पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शेयर सीधे स्टॉक एक्सचेंज से नहीं खरीदे जा सकते हैं।

Advertisement

आपको डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए कुछ दस्तावेज की जरूरत होगी। जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक अकाउंट आदि। अगर आपके पास यह सभी दस्तावेज मौजूद है तो फिर आप बेहद ही आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर मार्केट में निवेश शुरू किया जा सकता हैं। जब एक बार अपना अकाउंट ओपन हो जाता है, तो फिर आप बेहद ही आराम से घर बैठे ऑनलाइन शेयर की खरीद कर सकते हैं और बिक्री कर सकते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें : IRCTC Vaishno Devi Tour : रेलवे के इस स्पेशल पैकेज में मिलेगी कई सुविधा, जानिए किराया