नई दिल्ली। मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स एक बार फिर से 50000 अंक के ऊपर निकल गया है। आज सुबह सेंसेक्स तेजी के साथ खुला था और दोपहर में सेंसेक्स 496.31 की बढ़त के साथ 50294.03 अंक के स्तर पर पहुंच गया। वहीं इसी समय निफ्टी भी 155.90 अंक की तेजी के साथ 14803.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
वहीं इससे पहले आज बुधवार यानी 3 फरवरी 2021 को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। आज बीएसई का सेंसेक्स करीब 160.24 अंक की तेजी के साथ 49957.96 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 53.40 अंक की तेजी के साथ 14701.30 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 2,054 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 1,344 शेयर तेजी के साथ और 623 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 87 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।
निफ्टी के टॉप गेनर
डा रेड्डी लैब का शेयर करीब 226 रुपये की तेजी के साथ 4,708.75 रुपये के स्तर पर खुला।
सिपला का शेयर करीब 29 रुपये की तेजी के साथ 851.10 रुपये के स्तर पर खुला।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 34 रुपये की तेजी के साथ 1,009.45 रुपये के स्तर पर खुला।
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 10 रुपये की तेजी के साथ 332.00 रुपये के स्तर पर खुला।
आईओसी का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 101.70 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
कोटक महिन्द्रा का शेयर करीब 34 रुपये की गिरावट के साथ 1,826.85 रुपये के स्तर पर खुला।
मारुति सुजुकी का शेयर करीब 104 रुपये की गिरावट के साथ 7,550.95 रुपये के स्तर पर खुला।
लार्सन का शेयर करीब 10 रुपये की गिरावट के साथ 1,510.00 रुपये के स्तर पर खुला।
एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 10 रुपये की गिरावट के साथ 1,550.40 रुपये के स्तर पर खुला।
एसबीआई का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 331.25 रुपये के स्तर पर खुला।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी