नई दिल्‍ली, जून 2। शेयर बाजार में अगर आप 50,000 अंक के स्तर से डर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। कहा गया है कि मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स आगले दस साल में 2 लाख अंक का स्तर छू सकता है। इस वक्त सेंसेक्स 52,000 अंक के ऊपर चल रहा है। इस प्रकार यह अगले दस साल में आज के स्तर से करीब चार गुना हो जाएगा। ऐसे में माना जा सकता है कि अगर शेयर बाजार में सही कंपनियों में निवेश किया जाए तो बहुत ही अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। आइये जानते हैं सेंसेक्स को 2 लाख अंक तक जाने की संभावना किसने जताई है।

Advertisement

रामदेव अग्रवाल ने कहा है ऐसा

मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स 2 लाख अंक के स्तर को छू सकता है, यह बात शेयर बाजार के विशेषज्ञ और मोतीलाल ओसवाल के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल ने कही है। इन्होंने अनुमान जताया है कि 10 साल में सेंसेक्स 2 लाख अंक के स्तर को भी पार कर सकता है। इनका यह अनुमान अपनी रिसर्च पर आधारित है। 

Advertisement
जानिए ऐसा क्यों होगा

मोतीलाल ओसवाल के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल ने कहा है कि भारत 2029 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उनका कहना है कि सेंसेक्स की सालाना बढ़ोतरी अभी के हिसाब से 15 फीसदी सीएजीआर रहने की उम्मीद है। हालांकि भारत की जीडीपी को लेकर उनका अनुमान ज्यादा ही बड़ा है। उनका कहना है कि भारत की जीडीपी ग्रोथ 12 फीसदी से लेकर 13 फीसदी तक रहने की उम्मीद है। ऐसे में सेंसेक्स क्यों सालाना 15 फीसदी बढ़ सकता है, अपने इस अनुमान को लेकर उन्होंने कहा कि नोटबंदी और कोरोना महामारी के बावजूद पिछले 10 सालों में सेंसेक्स की सालाना ग्रोथ 11 फीसदी सीएजीआर की रही है। ऐसे में आगे यह आसानी से 15 फीसदी रह सकती है। अगर सेंसेक्स की ग्रोथ अगले 10 साल तक हर साल औसतन 15 फीसदी रहती है, तो सेंसेक्स आसानी से 2 लाख अंक का स्तर पर पार कर जाएगा।

1 लाख अंक का स्तर सेंसेक्स 2024 में छू लेगा

2017 में इलियट वेव इंटरनेशनल के मार्क गैलासीवस्की ने कहा था कि 2024 तक सेंसेक्स 1 लाख अंक का स्तर छू सकता है। उस वक्त सेंसेक्स 30,750 अंकों के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं 2014 में कार्वी पोर्टफोलिया मैनेजमेंट सर्विसेस के प्रमुख वरुण गोयल ने तो 2020 तक ही सेंसेक्स के 1 लाख तक पहुंचने की संभावना जताई थी। वहीं भारत के जाने-माने निवेशक राकेश झुनझुनवाला भी कुछ ऐसा ही बोल चुके हैं।