मुम्बई। शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। आज सेंसेक्स जहां 70.7 अंक की गिरावट के साथ 40779.59 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 24.8 अंक की गिरावट के साथ 12018.40 अंक स्तर पर बंद हुआ। सुबह शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ था, लेकिन रेपो रेट में कटौती न होने से दबाव बना और शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। आज जब शेयर बाजार बंद हुआ तो बीएसई में करीब 1131 शेयर तेजी के साथ, 1347 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 195 शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं शाम को डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की मजबूती के साथ 71.40 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
निफ्टी के टॉप गेनर
जी इंटरटेनमेंट का शेयर करीब 19 रुपये की तेजी के साथ 300.05 रुपये के स्तर पर बंद हआ।
टीसीएस का शेयर करीब 43 रुपये की तेजी के साथ 2,121.30 रुपये के स्तर पर बंद हआ।
आईटीसी का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 246.95 रुपये के स्तर पर बंद हआ।
लार्सन का शेयर करीब 17 रुपये की तेजी के साथ 1,302.20 रुपये के स्तर पर बंद हआ।
ब्रिटानिया का शेयर करीब 34 रुपये की तेजी के साथ 3,082.90 रुपये के स्तर पर बंद हआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 251.45 रुपये के स्तर पर बंद हआ।
कोल इंडिया का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 196.40 रुपये के स्तर पर बंद हआ।
भारती एयरटेल का शेयर करीब 14 रुपये की गिरावट के साथ 447.35 रुपये के स्तर पर बंद हआ।
टाटा स्टील का शेयर करीब 10 रुपये की गिरावट के साथ 399.80 रुपये के स्तर पर बंद हआ।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 35 रुपये की गिरावट के साथ 1,509.75 रुपये के स्तर पर बंद हआ।
यह भी पढ़े : जियो-एयरटेल-वोडाफोन : जानिए 1 साल के प्लान की नई कीमतें
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- IndiGo Stock 2 दिन में 5% टूटा , क्या Succession Planning बनी वजह?
- एक्सपायरी वीक की शुरुआत: निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या करें? आज के लिए ये हैं बेस्ट ट्रेडिंग टिप्स
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर