मुम्बई। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते 6 जनवरी 2020 यानी सोमवार को शेयर बाजार का सेंसेक्स 600 अंक से ज्याद टूट गया। इससे पहले आज यह सुबह भारी कमजोरी के साथ खुला। आज सेंसेक्स करीब 484.51 अंक की कमजोरी के साथ 40,980.10 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी करीब 149 अंक की गिरावट के साथ 12,077.70 अंक के स्तर पर खुला। आज जब शेयर बाजार खुला तो 316 शेयर तेजी के साथ तो 1340 शेयर गिरावट के साथ खुले। इसके अलावा 78 शेयरों के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को भारी कमजोरी के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे की कमजोरी के साथ 72.01 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप गेनर
टाइटन कंपनी का शेयर करीब 20 रुपये की तेजी के साथ 1,159.80 रुपये के स्तर पर खुला।
टीसीएस का शेयर करीब 7 रुपये की तेजी के साथ 2,208.00 रुपये के स्तर पर खुला।
विप्रो का शेयर करीब 10 पैसे की तेजी के साथ 251.20 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
एसबीआई का शेयर करीब 11 रुपये की गिरावट के साथ 323.10 रुपये के स्तर पर खुला। कोल इंडिया का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 205.90 रुपये के स्तर पर खुला।
जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 265.00 रुपये के स्तर पर खुला।
यस बैंक का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 45.85 रुपये के स्तर पर खुला।
हिंल्डाको का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 211.35 रुपये के स्तर पर खुला।
सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपये की कमर टूटी, 21 पैसे और लुढ़का
डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को भारी कमजोरी के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे की कमजोरी के साथ 72.01 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं, शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 42 पैसे की कमजोरी के साथ 71.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें : नोटबंदी : एक्शन में मोदी सरकार, 10 हजार ज्वैलर्स को भेजा नोटिस
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर