नई दिल्ली। आज यानी 30 अक्टूबर 2019 को शेयर बाजार के सेंसेक्स ने फिर से 40,000 अंक का स्तर पार कर लिया। इससे पहले मोदी सरकार दोबारा बनने पर सेंसेक्स ने 40 हजार अंक का स्तर पार किया था। दोपहर 1 बजे के आसपास जहां सेंसेक्स 268.2 अंकों की तेजी के साथ 40100.04 अंक के स्तर पर ट्रेड कर रहा था, वहीं निफ्टी भी 70.55 अंक की तेजी के साथ 11857.40 अंक पर ट्रेड कर रहा था।
इससे पहले आज सुबह शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। आज सेंसेक्स करीब 163 अंक की तेजी के साथ 39994.78 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में 51.60 अंक की तेजी के साथ 11838.45 अंक के स्तर खुला। आज जब शेयर बाजार खुला तो 487 शेयर तेजी के साथ तो 246 शेयर गिरावट के साथ खुले। इसके अलावा 25 शेयरों के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को कमजोरी के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की कमजोरी के साथ 70.92 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप गेनर
भारती एयटेल का शेयर करीब 5 रुपये की तेजी के साथ 365.00 रुपये के स्तर पर खुला।
ग्रेसिम का शेयर करीब 10 रुपये की तेजी के साथ 724.25 रुपये के स्तर पर खुला।
इनफोसिस का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 656.55 रुपये के स्तर पर खुला।
आईओसी का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 146.10 रुपये के स्तर पर खुला।
अल्ट्रा टेक सीमेंट का शेयर करीब 42 रुपये की तेजी के साथ 4,160.00 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 170.50 रुपये के स्तर पर खुला।
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 474.40 रुपये के स्तर पर खुला।
बीपीसीएल का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 520.40 रुपये के स्तर पर खुला।
ओएनजीसी का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 140.80 रुपये के स्तर पर खुला।
एनटीपीसी का शेयर करीब 20 पैसे की गिरावट के साथ 119.70 रुपये के स्तर पर खुला।
बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे कमजोर खुला
डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को कमजोरी के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की कमजोरी के साथ 70.92 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं, मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की मजबूती के साथ 70.84 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें : कार लोन : खरीदने से पहले जानें ब्याज और किस्त
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी