मुम्बई। आज गुरुवार यानी 21 जनवरी 2021 को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। आज बीएसई का सेंसेक्स करीब 228.03 अंक की तेजी के साथ 50020.15 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 71.70 अंक की तेजी के साथ 14716.40 अंक के स्तर पर खुला। आज पहली बार सेंसेक्स ने 50,000 अंक का आंकड़ा पार किया है। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1,265 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 954 शेयर तेजी के साथ और 254 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 57 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।
सेंसेक्स से जुड़ी जरूरी बातें
-पिछले साल 24 मार्च को सेंसेक्स 25,638 तक फिसल गया था।
-सेंसेक्स ने जून 2014 में पहली बार 25000 अंक का स्तर छुटा था
-सेंसेक्स, 2 जनवरी 1986 को लॉन्च हुआ था
1978-79 में इंडेक्स की बेस वैल्यू 100 अंक थी
निफ्टी के टॉप गेनर
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 8 रुपये की तेजी के साथ 282.95 रुपये के स्तर पर खुला।
रिलायंस का शेयर करीब 25 रुपये की तेजी के साथ 2,079.95 रुपये के स्तर पर खुला।
बजाज फिनांस का शेयर करीब 66 रुपये की तेजी के साथ 5,048.50 रुपये के स्तर पर खुला।
आयशर मोटर्स का शेयर करीब 39 रुपये की तेजी के साथ 2,920.75 रुपये के स्तर पर खुला।
विप्रो का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 449.35 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
एचडीएफसी का शेयर करीब 20 रुपये की गिरावट के साथ 2,668.10 रुपये के स्तर पर खुला।
टीसीएस का शेयर करीब 31 रुपये की गिरावट के साथ 3,278.05 रुपये के स्तर पर खुला।
महिन्द्रा एंड महिनद्रा का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 821.50 रुपये के स्तर पर खुला।
अदाणी पोर्ट्स का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 556.80 रुपये के स्तर पर खुला।
एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 1,489.05 रुपये के स्तर पर खुला।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर