मुम्बई। शेयर बाजार बुधवार को रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स 199 अंक की तेजी के साथ 41020.6 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 63 अंक की तेजी के साथ 12100.7 अंक स्तर पर बंद हुआ। आज पहली बार सेंसेक्स 41000 अंक के ऊपर बंद होने में सफल रहा। बैंक निफ्टी भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ है। इंट्रा डे में निफ्टी बैंक पहली बार 31,900 के पार गया। हालांकि बाद में ये कुछ हल्का हो कर अंत में 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 31,875.95 के स्तर पर बंद हुआ। आज जब शेयर बाजार बंद हुआ तो करीब 1235 शेयर तेजी के साथ, 1281 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 213 शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं शाम को डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की मजबूती के साथ 71.35 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
निफ्टी के टॉप गेनर
यस बैंक का शेयर करीब 8 रुपये की तेजी के साथ 68.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर करीब 127 रुपये की तेजी के साथ 4,240.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एसबीआई का शेयर करीब 9 रुपये की तेजी के साथ 345.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
मारुति सुजुकी का शेयर करीब 174 रुपये की तेजी के साथ 7,299.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 203.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
भारती इंफ्रॉटेल का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 225.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
सिपला का शेयर करीब 11 रुपये की गिरावट के साथ 468.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
लार्सन का शेयर करीब 23 रुपये की गिरावट के साथ 1,340.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आईटीसी का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 246.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 506.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : आधार : सरकार ने सबको दी राहत, बदल दिया नियम
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- IndiGo Stock 2 दिन में 5% टूटा , क्या Succession Planning बनी वजह?
- एक्सपायरी वीक की शुरुआत: निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या करें? आज के लिए ये हैं बेस्ट ट्रेडिंग टिप्स
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर