नई दिल्ली। शेयर बाजार एक्सपायरी के दिन भी भारी तेजी के साथ बंद हआ। आज खरीदारी के चलते निफ्टी 11950 के ऊपर सेंसेक्स 40,500 अंक के ऊपर बंद होने में सफल रहा। आज निफ्टी में 11 सत्रों में सबसे ज्यादा वॉल्यूम दर्ज किया गया। वहीं सेंसेक्स 169 अंक चढ़कर 40,582 पर बंद हुआ है। दूसरी तरफ निफ्टी 62 अंक चढ़कर 11,972 पर बंद हुआ है। आज बैंकिंग शेयरों में जमकर खरीदारी हुई और बैंक निफ्टी 409 अंक की तेजी के साथ 31,665 पर बंद हुआ है। आज बीएसई के सभी सेक्टर इंडेक्स में खरीदारी रही और ज्यादातर में तेजी दर्ज की गई।
जानिए कितनी तेजी रही
आज सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी के 50 में से 38 कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज हुई। इसके अलावा बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में तेजी रही। पीएसयू बैंक इंडेक्स में आज पांच दिन के बाद तेजी आई।
निफ्टी के टॉप गेनर
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 12 रुपये की तेजी के साथ 173.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यस बैंक का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 45.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
वेदांता का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 144.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा स्टील का शेयर करीब 13 रुपये की तेजी के साथ 418.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एसबीआई का शेयर करीब 9 रुपये की तेजी के साथ 321.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
इनफोसिस का शेयर करीब 19 रुपये की गिरावट के साथ 702.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ओएनजीसी का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 125.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचसीएल का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 536.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टीसीएस का शेयर करीब 21 रुपये की गिरावट के साथ 2,020.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
भारती इंंफ्राटेल का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 252.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : पोस्ट ऑफिस में बैंक से जल्द डबल होता है पैसा, जानें स्कीम
More Articles
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?
- Market Outlook: Middle East तनाव, महंगा Crude और Share Market... आगे क्या होगा?