मुम्बई। आज बुधवार यानी 10 जून 2020 को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 290.36 अंक की तेजी के साथ 34247.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 69.50 अंक की तेजी के साथ 10116.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2695 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1527 शेयर तेजी के साथ और 1008 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 160 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 7 पैसे की कमजोरी के साथ 75.61 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप गेनर
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 36 रुपये की तेजी के साथ 499.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 146.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
श्री सीमेंट्स का शेयर करीब 504 रुपये की तेजी के साथ 21,513.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
रिलायंस का शेयर करीब 35 रुपये की तेजी के साथ 1,572.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोटक महिन्द्रा का शेयर करीब 28 रुपये की तेजी के साथ 1,332.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 95 रुपये की गिरावट के साथ 2,292.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
गेल का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 98.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज ऑटो का शेयर करीब 74 रुपये की गिरावट के साथ 2,717.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोल इंडिया का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 140.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा स्टील का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 324.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : Central Bank : गारंटीड देगा 10 लाख रु, 5935 रुपये से खोले खाता
More Articles
- Share Market का नया नियम: 3:15 बजे के बाद बदल गई ट्रेडिंग, नए क्लोजिंग ऑक्शन में कैसे बनाएं कमाई की रणनीति?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- Urban Company के शेयरों में 18% की तूफानी तेजी! Morgan Stanley ने दी खरीदारी की सलाह!
- Jefferies की बड़ी भविष्यवाणी! Gold या Stocks? Chris Wood ने बताया कहां बनेगा ज्यादा पैसा!
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?