मुम्बई। आज सोमवार यानी 17 अगस्त 2020 को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 173.44 अंक की तेजी के साथ 38050.78 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 68.70 अंक की तेजी के साथ 11247.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2949 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1649 शेयर तेजी के साथ और 1120 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 180 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 6 पैसे की कमजोरी के साथ 74.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अन्त समय में आई रिकवरी
बैंक निफ्टी 21 अंक चढ़कर 21,701 पर बंद हुआ है। मिडकैप 72 अंक चढ़कर 16,455 पर बंद हुआ है। आखिरी घंटे में बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स निचले स्तर से 316 अंक सुधरकर बंद हुआ। 3 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में आज तेजी रही। निफ्टी के 50 में से 39 शेयरों में तेजी रही। छोटे, मझोले शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में बढ़त रही। वहीं, निफ्टी बैंक के 12 में से 8 शेयरों में तेजी रही।
निफ्टी के टॉप गेनर
एनटीपीसी का शेयर करीब 7 रुपये की तेजी के साथ 95.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जी इंटरटेनमेंट का शेयर करीब 9 रुपये की तेजी के साथ 170.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आयशर मोटर्स का शेयर करीब 991 रुपये की तेजी के साथ 21,134.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 123 रुपये की तेजी के साथ 2,927.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज ऑटो का शेयर करीब 128 रुपये की तेजी के साथ 3,115.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
एसबीआई का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 193.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
भारती एयरटेल का शेयर करीब 7 रुपपेय की गिरावट के साथ 521.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बीपीसीएल का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 407.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
रिलायंस का शेयर करीब 22 रुपये की गिरावट के साथ 2,091.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 123.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : नया धमाका : खुलेंगे Jio पेट्रोल पंप, जानें लेने का तरीका
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- Jefferies की बड़ी भविष्यवाणी! Gold या Stocks? Chris Wood ने बताया कहां बनेगा ज्यादा पैसा!
- Urban Company के शेयरों में 18% की तूफानी तेजी! Morgan Stanley ने दी खरीदारी की सलाह!
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?