Stock Market Closing: आज Share Market में गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 346.89 अंक की गिरावट के साथ 62622.24 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 99.40 अंक की गिरावट के साथ 18534.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,645 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,725 शेयर तेजी के साथ और 1,784 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 172 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 153 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।
इसके अलावा 38 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 199 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 182 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 1 पैसे की कमजोरी के साथ 82.72 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप गेनर
भारती एयरटेल का शेयर करीब 31 रुपये की तेजी के साथ 849.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोटक महिन्द्रा का शेयर करीब 40 रुपये की तेजी के साथ 2,014.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ब्रिटानिया का शेयर करीब 84 रुपये की तेजी के साथ 4,657.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
सन फार्मा का शेयर करीब 16 रुपये की तेजी के साथ 975.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एसबीआई लाइफ का शेयर करब 19 रुपये की तेजी के साथ 1,235.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
ओएनजीसी का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 154.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एक्सिस बैंक का शेयर करीब 23 रुपये की गिरावट के साथ 914.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एसबीआई का शेयर करीब 13 रुपये की गिरावट के साथ 579.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
रिलायंस का शेयर करीब 50 रुपये की गिरावट के साथ 2,469.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी का शयेर करब 53 रुपये की गिरावट के साथ 2,640.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?