मुम्बई। अमेरिका और ईरान के बढ़ते तनाव के चलते सोमवार को भारतीय शेयर बाजार डूब गए। आज शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। आज गिरावट का सबसे बड़ा कारण अमेरिकी हवाई हमले में ईरान के एक टॉप कमांडर की मौत के बाद ईरान का अमेरिका को बदला लेने की धमकी है। आज सेंसेक्स जहां करीब 788 अंक की गिरावट के साथ 40,676.63 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी करीब 234 अंक की गिरावट के साथ 11,993.05 अंक स्तर पर बंद हुआ। वहीं बैंक निफ्टी 832 अंक गिरकर 31,237 पर बंद हुआ है। मिडकैप इंडेक्स भी 387 अंक गिरकर 16,905 पर बंद हुआ है।
बढ़ने वालों से तीन गुना ज्यादा रहे गिरने वाले शेयर
आज जब शेयर बाजार बंद हुआ तो बीएसई में करीब 603 शेयर तेजी के साथ, 11944 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 182 शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं शाम को डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे की कमजोरी के साथ 72.02 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
निफ्टी के टॉप गेनर
टाइटन कंपनी का शेयर करीब 19 रुपये की तेजी के साथ 1,158.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
विप्रो का शेयर करीब 1 रुपये की तेजी के साथ 252.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 10 पैसे की तेजी के साथ 193.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
बजाज फाइनेंस का शेयर करीब 197 रुपये की गिरावट के साथ 3,996.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
वेदांता का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 150.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जी इंटरटेनमेंट का शेयर करीब 12 रुपये की गिरावट के साथ 261.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एसबीआई का शेयर करीब 15 रुपये की गिरावट के साथ 319.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यस बैंक का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 45.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : Gold : अचानक रेट बढ़ने की ये हैं 10 बड़ी वजहें
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी