मुम्बई। आज मंगलवार यानी 8 दिसंबर 2020 को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 181.54 अंक की तेजी के साथ 45608.51 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 37.20 अंक की तेजी के साथ 13393.00 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3131 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1495 शेयर तेजी के साथ और 1460 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 176 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 37 पैसे की मजबूती के साथ 73.52 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप गेनर
अल्ट्रा टेक सीमेंट का शेयर करीब 161 रुपये की तेजी के साथ 5,217.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टीसीएस का शेयर करीब 60 रुपये की तेजी के साथ 2,797.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
रिलायंस का शेयर करीब 36 रुपये की तेजी के साथ 1,993.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
विप्रो का शेयर करीब 5 रुपये की तेजी के साथ 363.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचसीएल टेक का शेयर करीब 9 रुपये की तेजी के साथ 863.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
सन फार्मा का शेयर करीब 14 रुपये की गिरावट के साथ 568.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 245.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 18 रुपये की गिरावट के साथ 916.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोल इंडिया का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 134.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदाणी पोर्ट्स का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 463.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- एक्सपायरी वीक की शुरुआत: निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या करें? आज के लिए ये हैं बेस्ट ट्रेडिंग टिप्स
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?