मुम्बई। आज गुरुवार यानी 24 सितंबर 2020 को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 1114.82 अंक की गिरावट के साथ 36553.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 326.40 अंक की गिरावट के साथ 10805.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2812 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 625 शेयर तेजी के साथ और 2023 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 164 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 33 पैसे की कमजोरी के साथ 73.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
6 कारोबारी दिनों में सेंसेक्स 3000 अंक टूटा
शेयर बाजार में इस हफ्ते लगातार गिरावट रही। कोरोनावायरस संक्रमण का मामला बढ़ने से दोबारा लॉकडाउन होने और अमेरिकी राहत पैकेज को लेकर अनिश्चितता के कारण निवेशक परेशान हैं। पिछले 6 कारोबारी सेशन में सेंसेक्स करीब 3000 अंक गिर चुका है। इन 6 दिनों में निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए हैं।
निफ्टी के टॉप गेनर
एचयूएल का शेयर करीब 8 रुपये की तेजी के साथ 2,060.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 38 रुपये की गिरावट के साथ 490.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फिनांस का शेयर करीब 215 रुपये की गिरावट के साथ 3,028.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 9 रुपये की गिरावट के साथ 122.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 38 रुपये की गिरावट के साथ 575.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टीसीएस का शेयर करीब 135 रुपये की गिरावट के साथ 2,332.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : PPF : जानिए 1000 रु महीने का निवेश कितने लाख बन जाएगा
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी