नई दिल्ली। बिहार चुनाव और वैक्सीन पर अच्छी खबर आने के बाद सेंसेक्स ने आज फिर तेजी का नया रिकॉर्ड बना दिया। आज दोपहर में सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 43132.95 अंक के स्तर पर कारोबार कर रह है। वहीं निफ्टी 130 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 12591.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इससे पहले आज सुबह यानी 10 नवंबर 2020 को शेयर बाजार भारी तेजी के साथ खुला। आज सेंसेक्स करीब 228.11 अंक की तेजी के साथ 42825.54 अंक के स्तर पर खुला। यह सेंसेक्स की तेजी का एक नया स्तर है। वहीं निफ्टी 62.40 अंक की तेजी के साथ 12523.40 अंक के स्तर पर खुला। यह निफ्टी की तेजी का भी एक नया स्तर है। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1095 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 742 शेयर तेजी के साथ और 303 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 50 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।
निफ्टी के टॉप गेनर
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 17 रुपये की तेजी के साथ 479.30 रुपये के स्तर पर खुला।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 20 रुपये की तेजी के साथ 795.00 रुपये के स्तर पर खुला।
एसबीआई का शेयर करीब 5 रुपये की तेजी के साथ 224.50 रुपये के स्तर पर खुला।
एचडीएफसी का शेयर करीब 50 रुपये की तेजी के साथ 2,202.30 रुपये के स्तर पर खुला।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 198.25 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
इनफोसिस का शेयर करीब 40 रुपये की गिरावट के साथ 1,096.25 रुपये के स्तर पर खुला।
टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 22 रुपये की गिरावट के साथ 851.25 रुपये के स्तर पर खुला।
एचसीएल टेक का शेयर करीब 19 रुपये की गिरावट के साथ 836.45 रुपये के स्तर पर खुला।
देवी लैब का शेयर करीब 64 रुपये की गिरावट के साथ 3,360.00 रुपये के स्तर पर खुला।
विप्रो का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 346.05 रुपये के स्तर पर खुला।
More Articles
- Market Outlook: IT, Defence या Healthcare? Share Market का Top Sector कौन सा?
- Jefferies की बड़ी भविष्यवाणी! Gold या Stocks? Chris Wood ने बताया कहां बनेगा ज्यादा पैसा!
- Market Crash Today: CAS System और Crude Oil ने बिगाड़ी बाजार की चाल, एक्सपर्ट से जानिए अब क्या होगा?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट