मुम्बई। आज सोमवार यानी 4 जनवरी 2021 को शेयर बाजार भारी तेजी के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 307.82 अंक की तेजी के साथ 48176.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 114.40 अंक की तेजी के साथ 14132.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स और निफ्टी के क्लोजिंग का एक रिकॉर्ड लेवल है। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3245 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 2100 शेयर तेजी के साथ और 988 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 166 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 10 पैसे की मजबूती के साथ 73.02 रुपये के स्तर पर बंद हुुआ।
शेयर बाजार में लगातार 7वें दिन तेजी
आज बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। यह लगातार 7वां दिन जब सेंसेक्स और निफ्टी की क्लोजिंग रिकॉर्ड तेजी पर हुई है। वहीं मिडकैप इंडेक्स 3 साल की ऊंचाई पर बंद हुआ है। इसके अलावा मेटल इंडेक्स में 8 महीने की सबसे बड़ी तेजी देखने को मिली।
निफ्टी के टॉप गेनर
टाटा स्टील का शेयर करीब 50 रुपये की तेजी के साथ 693.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 16 रुपये की तेज के साथ 254.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आयशर मोटर्स का शेयर करीब 113 रुपये की तेजी के साथ 2,655.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ओएनजीसी का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 96.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टीसीएस का शेयर करीब 111 रुपये की तेजी के साथ 3,039.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 59 रुपये की गिरावट के साथ 3,043.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोटक महिन्द्रा का शेयर करीब 29 रुपये की गिरावट के साथ 1,965.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फाइनेंस का शेयर करीब 64 रुपये की गिरावट के साथ 5,216.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदाणी पोर्ट्स का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 498.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एशियन पेंट्स का शेयर करीब 22 रुपये की गिरावट के साथ 2,753.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी