नई दिल्ली: अगर आप सीनियर सिटिजन हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जैसा कि आपको मालूम है कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) सीनियर सिटीजंस से एफडी पर मौजूदा ब्याज दर से अतिरिक्त ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं। यह योजना मई महीने से ही लागू है।
31 दिसंबर को बंद हो रही है इन बैंकों की स्पेशल एफडी स्कीम
महामारी को देखते हुए गिरती हुई ब्याज दरों से सीनियर सिटीजंस को राहत देने के लिए स्पेशल एफडी स्कीम लायी गई थी। बता दें कि पहले यह योजना सितंबर तक के लिए थी। इसके बाद स्पेशल एफडी स्कीम को 31 दिसंबर, 2020 तक बढ़ा दिया गया। तो ऐसे में आपको बता दें कि इस महीने बैंकों की स्पेशल एफडी स्कीम समाप्त हो रही है। हालांकि, एसबीआई ने इस योजना को 31 मार्च, 2021 तक आगे बढ़ा दिया है। तो चलिए इस खबर के जरिए आपको बताते है कि एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा सीनियर सिटीजंस से इन स्पेशल एफडी स्कीम में क्या ऑफर कर रहे हैं।
सबसे पहले बात करते है एचडीएफसी की इस योजना का नाम एचडीएफसी बैंक सीनियर सिटीजन केयर एफडी है। इस योजना में सीनियर सिटीजंस को जमा पर 0.75 फीसद उच्च ब्याज दर की सुविधा मिलती है। इस तरह एफडी पर ब्याज दर 6.25 फीसद लागू होगी। इस योजना में डिपॉजिट पांच करोड़ से कम और अवधि पांच साल एक दिन से 10 साल के बीच की होनी चाहिए। यह सुविधा नई एफडी के साथ ही पुरानी एफडी को रिन्यू करवाने पर भी उपलब्ध है।
बात करें अगर आईसीआईसीआई बैंक की तो इस योजना में जमा पर 0.80 फीसद उच्च ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। इस तरह इस योजना में सीनियर सिटीजंस के लिए एफडी पर ब्याज दर सालाना 6.30 फीसद है। सीनियर सिटीजंस नई एफडी के साथ ही पुरानी एफडी का नवीकरण कराने के लिए भी इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। ग्राहक बैंक के इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग प्लैटफॉर्म का उपयोग कर या निकटतम आईसीआईसीआई बैंक शाखा में जाकर आसानी से इस योजना के तहत एफडी खुलवा सकते हैं।
अगर आपका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है तो बता दें कि इस योजना में सीनियर सिटीजंस को उनकी जमा पर 1 फीसद उच्च ब्याज दर प्रदान कर रहा है। इस तरह इस योजना के तहत कोई सीनियर सिटीजन 5 साल से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी करवाता है, तो उस एफडी पर 6.25 फीसद ब्याज दर लागू होगी।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। नये साल से ठीक पहले वरिष्ठ नागरिकों को बैंक ने बचत पर सबसे ज्यादा कमाई का मौका दे रहा है। एसबीआई में फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) कराने वाले सीनियर सिटीजन (60 साल से ज्यादा उम्र के लोग) के लिए खुशखबरी है। एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट के तहत अतिरिक्त ब्याज दर का फायदा अब मार्च 2021 तक लिया जा सकता है। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान